International Gold Rates: दुबई, कुवैत, कतर, ओमान, अमेरिका, बहरीन और सिंगापुर में आज सोने के भाव – यहां चेक करें

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 04:05 PM

gold rate gold prices today  gold prices dubai  gold prices kuwait  gold

पिछले तीन दिनों से बाजार में मची हाहाकार के बाद सोने और चांदी की कीमतों ने आज जबरदस्त वापसी की है। गिरावट का दौर थमते ही निवेशकों ने राहत की सांस ली और सर्राफा बाजार एक बार फिर 'गोल्डन' चमक से सराबोर हो गया। मंगलवार को दोपहर होते-होते घरेलू और...

नेशनल डेस्क: पिछले तीन दिनों से बाजार में मची हाहाकार के बाद सोने और चांदी की कीमतों ने आज जबरदस्त वापसी की है। गिरावट का दौर थमते ही निवेशकों ने राहत की सांस ली और सर्राफा बाजार एक बार फिर 'गोल्डन' चमक से सराबोर हो गया। मंगलवार को दोपहर होते-होते घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में कीमतों ने ऐसी उड़ान भरी कि बीते कुछ दिनों का घाटा कम होता नजर आने लगा।

घरेलू बाजार में लौटी रौनक

भारतीय वायदा बाजार (MCX) पर आज की सुबह बेहद धमाकेदार रही। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 5 प्रतिशत से ज्यादा की छलांग लगाकर 1,51,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। चांदी ने तो और भी कमाल कर दिखाया; इसमें करीब 9 प्रतिशत की भारी बढ़त देखी गई, जिससे भाव 2,57,208 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा टिका। यह तेजी इस बात का संकेत है कि निचले स्तरों पर खरीदारों ने फिर से बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों का हाल: डॉलर बनाम सोना

केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी कीमती धातुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4% की बढ़त के साथ 4830 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी भी 8% की तेजी के साथ 82.74 डॉलर के स्तर को पार कर गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने का 'सुरक्षित निवेश' के रूप में आकर्षण फिर से बढ़ा है।

Global Price Check: कहां मिल रहा है सस्ता सोना?

दुनियाभर के प्रमुख शहरों में आज 22 कैरेट सोने की प्रति ग्राम कीमतें (भारतीय रुपयों में अनुमानित) कुछ इस प्रकार रहीं:

देश/शहर स्थानीय कीमत भारतीय रुपये में (प्रति ग्राम)
भारत ₹13,910 ₹13,910
अमेरिका $152 ₹13,696
सिंगापुर 192.30 SGD ₹13,648
ओमान 57.75 OMR ₹13,537
दुबई 550.25 AED ₹13,531
बहरीन 56.20 BHD ₹13,432
कुवैत 45.07 KD ₹13,224
कतर 537.50 QAR ₹13,197

आंकड़ों से साफ है कि खाड़ी देशों (जैसे कतर और कुवैत) में अब भी भारत के मुकाबले सोना खरीदना काफी किफायती बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!