Edited By Anu Malhotra,Updated: 04 Sep, 2026 12:39 PM

रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी लगभग हर किसी की पसंदीदा होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वादिष्ट और मीठी चीज़ असल में कैसे बनती है? हाल ही में सोशल मीडिया पर इसके पूरे प्रोसेस की एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है। जिस देखने के बाद आप खुद भी और...
नई दिल्ली: बचपन से लेकर आज तक टूटी-फ्रूटी का स्वाद हम सभी ने कभी न कभी जरूर चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इसे बनाया कैसे जाता है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने टूटी-फ्रूटी की मेकिंग को लेकर लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर इसके पूरे प्रोसेस की एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है। जिस देखने के बाद आप खुद भी और अपने बच्चों को भी टूटी-फ्रूटी चखने से पहले 100 बार सोचेंगे। सेहत के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ किया जाता है इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस टूटी-फ्रूटी बनाने की वीडियो देख आप अंदाजा लगा सकते है। टूटी-फ्रूटी प्रक्रिया से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोगों के मन में इसकी क्वलिटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि एक चैंबर जैसे तालाब में मजदूर बिना कपड़ों आधे नंगे शरीर के साथ और बिना सुरक्षा साधनों के उतरे हुए हैं। वे अपने पैरों से कुचलकर कच्चे आम के छिलकों जैसी सामग्री को साफ कर प्लास्टिक के कैरेट में भरते नजर आ रहे हैं। इस अनहाइजीनिक प्रक्रिया के इंटरनेट पर सामने आते ही यूज़र्स बच्चों और परिवारों की सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं। हालांकि यह वीडियों कहां का और कब का है इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।