दुबई में तेलंगाना के दो लोगों की हत्या, पाकिस्तानी नागरिक ने किया था तलवार से हमला

Edited By Updated: 16 Apr, 2025 01:19 AM

two people from telangana killed in dubai

दुबई की एक बेकरी में एक पाकिस्तानी नागरिक ने धार्मिक नारे लगाते हुए हमला किया, जिसमें तेलंगाना के दो लोगों की मौत हो गई और तीसरा घायल हो गया। मृतकों के परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को यह दावा किया।

हैदराबादः दुबई की एक बेकरी में एक पाकिस्तानी नागरिक ने धार्मिक नारे लगाते हुए हमला किया, जिसमें तेलंगाना के दो लोगों की मौत हो गई और तीसरा घायल हो गया। मृतकों के परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को यह दावा किया। 

एक मृतक के चाचा ए पोशेट्टी ने मीडिया को बताया कि निर्मल जिले के सोन गांव के अष्टपु प्रेमसागर (35) की 11 अप्रैल को तलवार से हत्या कर दी गई। कथित घटना उस बेकरी में हुई जहां पीड़ित काम करते थे। 

पोशेट्टी ने बताया कि प्रेमसागर के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनके परिवार के सदस्यों को इस बारे में सूचित नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से उनके शव को भारत लाने में मदद करने का आग्रह किया। 

इस बीच, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि दूसरे मृतक का नाम श्रीनिवास है जो निजामाबाद जिले का रहने वाला था। वहीं, हमले में घायल व्यक्ति की पत्नी भवानी ने निजामाबाद जिले में संवाददाताओं को बताया कि उसके पति सागर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!