Odisha Road Accident: ओडिशा में सड़क घटनाओं में दो लोगों की मौ/त, 30 घायल

Edited By Updated: 09 May, 2026 03:42 PM

two people killed 30 injured in road incidents in odisha

ओडिशा के तीन अलग-अलग जिलों—गंजाम, मयूरभंज और सुंदरगढ़ में आज सड़क हादसों का काला दिन रहा। इन दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में कई तीर्थयात्री और शादी समारोह में जा रहे लोग शामिल हैं।

Odisha Road Accident : ओडिशा के तीन अलग-अलग जिलों—गंजाम, मयूरभंज और सुंदरगढ़ में आज सड़क हादसों का काला दिन रहा। इन दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में कई तीर्थयात्री और शादी समारोह में जा रहे लोग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार ओडिशा के गंजाम जिले में शनिवार सुबह ट्रक और तीर्थयात्रियों से भरी एक बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। इस दौरान बस में 30 तीर्थयात्री सवार थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, घायलों को कोडाला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। 

उन घायलों में से दो को बाद में ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य सड़क दुर्घटना मयूरभंज जिले के बेतनती थाना क्षेत्र में नंदासोल चक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जहां शादी समारोह में लोगों को ले जा रही एक एसयूवी, ट्रक से टकराने के बाद पलट गई। 

पुलिस ने कहा कि हादसे में 13 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सुंदरगढ़ जिले के तलसरा थाना क्षेत्र में घोघर बुंदेल जंगल के पास एक सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकल चालक की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान श्लोक बारला (22) के रूप में हुई है। तीनों एक शादी समारोह में जा रहे थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!