पूर्व DSP के घर चाकू लेकर घुसीं, 2 बहनों ने अपार्टमेंट में जमकर मचाया उत्पात, सामने आया Video

Edited By Updated: 03 Nov, 2024 07:52 PM

two sisters entered the house of former dsp with a knife

पूर्वी दिल्ली के अनिकेत अपार्टमेंट में दो बहनों ने जमकर उत्पात मचाया। हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में दोनों बहनें पहले चाकू लेकर अपार्टमेंट में घुसीं। इसके बाद कार से कई लोगों को रौंदने की कोशिश की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के अनिकेत अपार्टमेंट में दो बहनों ने जमकर उत्पात मचाया। हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में दोनों बहनें पहले चाकू लेकर अपार्टमेंट में घुसीं। इसके बाद कार से कई लोगों को रौंदने की कोशिश की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया। अंत में इनकी कार के सामने एक स्कूटी आ गई। इस स्कूटी को घसीटते हुए दोनों बहनें नोएडा तक ले आईं। गनीमत थी कि स्कूटी में कोई सवार नहीं था और पूरे घटनाक्रम में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व डीएसपी ने जो शिकायत दी है उसमें बताया गया है कि भाव्या अपनी बहन चार्बी जैन के साथ मिलकर उनके अपार्टमेंट में जोर-जोर से कार का हॉर्न बजा रही थीं। जब दोनों को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की गई तो दोनों आक्रमक हो गईं और पूर्व डीएसपी अशोक शर्मा के घर के बाह रखे गमले फेंकने लगीं।

दोनों बहनों का उत्पात शुक्रवार देर रात तक ही नहीं चला उन्होंने शनिवार शाम को भी अशोक शर्मा के घर के बाहर हंगामा किया।शनिवार की शाम तो वे चाकू लेकर अशोक शर्मा के घर में ही घुस गईं। इसके बाद ही अशोक शर्मा ने पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। 


आरोपियों ने खुदको अपने फ्लैट में किया बंद 
अशोक शर्मा से मिली शिकायत के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बहनों ने पकड़े जाने के डर से खुदको अपने फ्लैट में ही बंद कर दिया। पुलिस ने कई घंटों तक उन्हें फ्लैट से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह कई घंटों तक बाहर नहीं निकलीं।

देर रात सासाइटी में तेजी से चलाने लगी कार 
ये ड्रामा यहीं नहीं रुका पुलिस के कई घंटों के इंतजार के बाद देर रात दोनों बहने अपने फ्लैट से निकली। इसके बाद वह तुरंत अपनी कार में बैठ गईं और सोसइटी में तेज स्पीड से कार चलाने लगीं। इस दौरान उन्होंने सोसाइटी के अंदर पार्क कई गाड़ियों को टक्कर मारी और बाद में सोसाइटी के गेट पर लगे बैरियर को भी टक्कर मार दी। दोनों बहनों के इस हाई-वोल्टेज ड्रामा के बीच कई लोगों को चोटें भी आई हैं।

कई लोगों को पुलिस के सामने ही रौंदा
दोनों बहनों ने सोसाइटी में ना सिर्फ तेज रफ्तार में अपनी कार दौड़ाई बल्कि पुलिसकर्मियों के सामने ही सोसाइटी में खड़े कई लोगों को अपनी कार से रौंद भी दिया। इस घटना को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। इस वीडीयो में दिख रहा है कि आरोपी लड़कियां किस तरह से सोसाइटी में लोगों को रौंदने के बाद कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए पुलिस की जिप्सी में भी टक्कर मार देती हैं और तेज रफ्तार कार चलाते हुए  में सोसाइटी से बाहर निकल जाती हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!