Edited By Rohini Oberoi,Updated: 07 Feb, 2026 08:58 AM

यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह मौत का खूनी खेल देखने को मिला। सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-88 के पास एक बेकाबू कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक यात्री अस्पताल...
Mathura Yamuna Expressway Accident : यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह मौत का खूनी खेल देखने को मिला। सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-88 के पास एक बेकाबू कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक यात्री अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक एक निजी बस नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। बस चालक ने नियमों को ताक पर रखकर बस को 'ग्रीन जोन' के बजाय मुख्य सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। जैसे ही कुछ यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हुए पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
लाशों के ढेर में तब्दील हुआ एक्सप्रेस-वे
टक्कर इतनी भयानक थी कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में भी मुश्किलें आईं। मृतकों में अब तक चार की पहचान हो चुकी है:
हादसे में घायल अमर दुबे (औरैया) को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुरीर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था जिसे अब सामान्य कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि क्या यह हादसा सिर्फ रफ्तार का नतीजा था या बस चालक की लापरवाही भी इसमें शामिल थी।