दिल्ली : मां-बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मची चीख पुकार

Edited By Updated: 30 Jan, 2026 10:28 PM

mother and son tragically die in a road accident

बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला में शुक्रवार अपराह्न एक ट्रक और स्कूटर की टक्कर में 16 वर्षीय एक लड़के एवं उसकी मां की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना अपराह्न करीब तीन बजे ओल्ड नरेला-बवाना रोड पर राजीव आवास योजना परिसर...

नेशनल डेस्क : बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला में शुक्रवार अपराह्न एक ट्रक और स्कूटर की टक्कर में 16 वर्षीय एक लड़के एवं उसकी मां की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना अपराह्न करीब तीन बजे ओल्ड नरेला-बवाना रोड पर राजीव आवास योजना परिसर के पास हुई।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना की सूचना मिलने पर उसकी एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा मौके का मुआयना करने के लिए अपराध शाखा की टीम को भी बुलाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, दरियापुर कलां गांव के किशोर और उसकी मां (40) स्कूटर से नरेला से बवाना की ओर जा रहे थे तभी उनके दोपहिया वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। उसने बताया कि घायल लड़के को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (बीजेआरएम) अस्पताल में तथा उसकी मां को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!