UP Govt Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका… सैंकड़ों पदों पर निकली भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

Edited By Updated: 13 Mar, 2026 09:13 PM

up govt jobs a major opportunity for government jobs

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission ने Uttar Pradesh Pollution Control Board के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के...

नेशनल डेस्क : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission ने Uttar Pradesh Pollution Control Board के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 115 पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

115 पदों पर की जाएगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 115 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें वैज्ञानिक सहायक, लेखाकार या लेखा परीक्षक, विधि सहायक, प्रयोगशाला सहायक, निगरानी सहायक और कनिष्ठ अभियंता जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने Preliminary Eligibility Test 2025 में भाग लिया हो।

अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता

इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। वैज्ञानिक सहायक के पद के लिए उम्मीदवार के पास जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैव रसायन या पर्यावरण विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है। लेखाकार या लेखा परीक्षक के पद के लिए उम्मीदवार को वाणिज्य विषय से ग्रेजुएट होना चाहिए और लेखा कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।

कानून और तकनीकी पदों के लिए शर्तें

विधि सहायक के पद के लिए उम्मीदवार के पास कानून में स्नातक डिग्री होनी चाहिए और अधिवक्ता के रूप में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। वहीं प्रयोगशाला सहायक और निगरानी सहायक के पद के लिए विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। कनिष्ठ अभियंता के पद के लिए सिविल, केमिकल, पर्यावरण या लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए समान रखा गया है। सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी सहित सभी उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 25 रुपये शुल्क देना होगा, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर दिए गए “New Registration” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें। पंजीकरण के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी सभी आवश्यक जानकारी भरें। इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!