Ola की 501 KM की रेंज वाली ये ई-बाइक अब और भी हुई सस्ती, कंपनी ने इतने कम किए दाम

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 04:36 PM

ola roadster x 9 1 e motorcycle gets a price cut of rs 60 000

Ola अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक बाइक Roadster X+ (9.1 kWh वेरिएंट) की कीमत में सीधे 60,000 रुपये की कटौती कर दी है। पहले इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,89,999 रुपये थी, जो अब घटकर मात्र 1,29,999...

ऑटो डेस्क: Ola अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक बाइक Roadster X+ (9.1 kWh वेरिएंट) की कीमत में सीधे 60,000 रुपये की कटौती कर दी है। पहले इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,89,999 रुपये थी, जो अब घटकर मात्र 1,29,999 रुपये रह गई है।

कीमत कटौती की वजह

ओला अपनी गीगाफैक्ट्री में '4680 भारत सेल' का उत्पादन तेजी से बढ़ा रही है। खुद की बैटरी सेल बनाने की वजह से कंपनी की लागत में कमी आई है और इसी फायदे को ओला अब सीधे ग्राहकों तक पहुँचा रही है।

कल खुलेगी पहली 'परचेज विंडो' 

ओला अब इस बाइक को एक नए मॉडल के तहत बेचेगी, जिसमें इसे केवल सीमित समय के लिए ही खरीदा जा सकेगा। इसके लिए 3 अप्रैल से सेल शुरु होगी, जो शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। लेकिन स्टॉक सीमित होगा, इसलिए 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर बुकिंग होगी।

पावर और रेंज

रेंज की बात करें तो सिंगल चार्ज पर आप इसे 501 किमी तक चलेगी। इसकी टॉप स्पीड 125 किमी/घंटा है और इसमें 11 kW की पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!