Assembly Elections : आज होगी असम, केरल और पुडुचेरी की 296 सीटों पर वोटिंग, करोड़ों वोटर्स तय करेंगे दिग्गजों की किस्मत

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 01:09 AM

voting will be held today for 296 seats in assam kerala and puducherry

देश के तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों असम, केरल, और पुड्डुचेरी में आज एक ही चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। कुल 296 सीटों (केरल 140, असम 126 और पुडुचेरी 30) पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में 6 करोड़ से ज्यादा मतदाता उम्मीदवारों...

नेशनल डेस्कः देश के तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों असम, केरल, और पुड्डुचेरी में आज एक ही चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। कुल 296 सीटों (केरल 140, असम 126 और पुडुचेरी 30) पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में 6 करोड़ से ज्यादा मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

असम—‘हैट्रिक’ की कोशिश बनाम वापसी की जंग
असम में मुकाबला काफी दिलचस्प है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है। करीब 2.5 करोड़ मतदाताओं वाले इस राज्य में भाजपा विकास और पहचान की राजनीति के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई के नेतृत्व में छह दलों के गठबंधन के साथ वापसी की कोशिश में है। इस गठबंधन में अखिल गोगोई का रायजोर दल और असम जातीय परिषद जैसे दल शामिल हैं। इस बार 6.42 लाख युवा मतदाता अहम भूमिका निभा सकते हैं।

केरल—‘लाल गढ़’ बचाने की चुनौती
केरल में मुकाबला परंपरागत रूप से कड़ा माना जाता है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है। 2021 में एलडीएफ ने 40 साल पुरानी परंपरा तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी। अब उसके सामने इस सिलसिले को जारी रखने की चुनौती है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ एंटी-इंकंबेंसी और युवाओं के समर्थन के सहारे वापसी की उम्मीद कर रहा है। केरल में महिला मतदाता (करीब 1.39 करोड़) पुरुषों (1.32 करोड़) से अधिक हैं, जो नतीजों को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकती हैं।

 पुडुचेरी—रंगास्वामी की साख दांव पर
 पुडुचेरी में 30 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के नेतृत्व में एनडीए मैदान में है। 76 वर्षीय रंगास्वामी अपने पांचवें कार्यकाल की तलाश में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन से है। यहां करीब 9.44 लाख मतदाता वोट डालेंगे।

 कब आएंगे नतीज
इन सभी सीटों पर वोटों की गिनती 4 मई को होगी। इसी दिन पश्चिम बंगाल और तमिल नाडु के चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल से चरणबद्ध मतदान शुरू होकर 29 अप्रैल तक चलेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!