शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 'अतीक अहमद जैसा हाल कर देंगे'

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 12:15 AM

shankaracharya avimukteshwaranand receives death threat

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को कथित तौर पर फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद उनके समर्थकों और संत समाज में नाराजगी का माहौल है, जबकि मामले में विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा...

नेशनल डेस्क : ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को कथित तौर पर फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद उनके समर्थकों और संत समाज में नाराजगी का माहौल है, जबकि मामले में विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

सहयोगी के फोन पर आई धमकी

जानकारी के अनुसार, यह धमकी शंकराचार्य के एक करीबी सहयोगी के फोन पर दी गई। आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने शंकराचार्य के हालिया बयानों और गौ रक्षा अभियान को लेकर नाराजगी जताते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

‘अतीक अहमद जैसा हाल’ करने की चेतावनी

धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर कथित तौर पर कहा कि शंकराचार्य का “अतीक अहमद जैसा हाल” कर दिया जाएगा। इस तरह की धमकी सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि इस कॉल की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसे साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है।

समर्थकों में आक्रोश, कार्रवाई की तैयारी

शंकराचार्य के समर्थकों का कहना है कि फोन कॉल और मैसेज के जरिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी गई है। इस घटना के बाद संत समाज में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। शंकराचार्य की ओर से भी कानूनी कदम उठाने की बात कही गई है।

लगातार बयानों को लेकर सुर्खियों में

गौरतलब है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद हाल के दिनों में अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। माघ मेला विवाद के दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई थी। इसके अलावा, आशुतोष ब्रह्मचारी से जुड़े विवाद और गौ रक्षा अभियान को लेकर भी उनके बयान सुर्खियों में रहे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!