Daily Water Intake: रोज कितने ग्लास पानी पीना चाहिए?  जानिए सही Hydration का तरीका

Edited By Updated: 08 Aug, 2026 03:34 PM

water intake daily water intake hydration drinking water dehydration health

आपको रोज़ कितना पानी पीना चाहिए? यह एक आसान सवाल है, लेकिन इसका कोई सीधा जवाब नहीं है। अलग-अलग समय पर हुई स्टडीज़ में अलग-अलग मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है। लेकिन हर व्यक्ति के शरीर को कितनी पानी की ज़रूरत है, यह अलग-अलग हो सकता है। यह कई...

नई दिल्ली: आपको रोज़ कितना पानी पीना चाहिए? यह एक आसान सवाल है, लेकिन इसका कोई सीधा जवाब नहीं है। अलग-अलग समय पर हुई स्टडीज़ में अलग-अलग मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है। लेकिन हर व्यक्ति के शरीर को कितनी पानी की ज़रूरत है, यह अलग-अलग हो सकता है। यह कई चीज़ों पर निर्भर करता है, जैसे आपकी सेहत, उम्र, आप कितने एक्टिव हैं, आप कहां रहते हैं और मौसम कैसा है।

पानी पीना इतना ज़रूरी क्यों?
जिंदा रहने के लिए आपके शरीर को पानी की ज़रूरत होती है। आपके शरीर के वज़न का लगभग 50% से 65% हिस्सा पानी होता है। यह आपकी कोशिकाओं (सेल्स), मांसपेशियों और अंगों में होता है। यहां तक कि यह आपकी हड्डियों में भी होता है। पानी आपके शरीर की कोशिकाओं के आस-पास, खून और टिश्यू में भी मौजूद होता है। शरीर की कोशिकाओं, टिश्यू और अंगों को ठीक से काम करने के लिए पानी की ज़रूरत होती है।

आपको कितने पानी की जरूरत है?
कुछ स्टडीज़ से पता चलता है कि एक स्वस्थ वयस्क को काफी पानी मिल जाता है अगर वह कुल मिलाकर लगभग 11.5 कप (2.7 लीटर) से 15.5 कप (3.7 लीटर) तरल पदार्थ लेता है। इसमें पीने के पानी समेत सभी सोर्स से मिलने वाला ड्रिंक बी शामिल है। शरीर को कितने लिक्वड की ज़रूरत है, यह कई चीज़ों पर निर्भर करता है, जैसे शरीर का प्रकार, एक्टिविटी का स्तर और माहौल। हर दिन शरीर से पानी कम होता है, जैसे सांस लेने, पसीना आने, पेशाब करने या मल त्यागने के दौरान। शरीर में उतना पानी नहीं बनता जितना कम हो जाता है। जीवित और स्वस्थ रहने के लिए, आपको खाने-पीने की चीज़ों से शरीर में पानी की कमी को पूरा करना होगा।

आपने सुना होगा कि दिन में आठ गिलास पानी पीना चाहिए। यह याद रखना आसान है और एक अच्छा लक्ष्य भी है। लेकिन कुछ लोगों को कम लिक्वड की ज़रूरत हो सकती है, जबकि दूसरों को ज़्यादा। आपके लिए कितना तरल पदार्थ सही है, यह कुछ बातों पर निर्भर करता है।

गर्मी और उमस में ज्यादा पानी क्यों चाहिए?
गर्म या उमस वाले मौसम में शरीर ज्यादा पसीना निकाल सकता है। इससे पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी तरह ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों पर भी डिहाइड्रेशन का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए ऐसे मौसम या परिस्थितियों में सामान्य दिनों की तुलना में तरल पदार्थों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

उल्टी-दस्त या बुखार में क्या करें?
बुखार, उल्टी और दस्त के दौरान शरीर से काफी मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल सकते हैं। ऐसी स्थिति में तरल पदार्थों की कमी को पूरा करना जरूरी है। हल्के मामलों में पानी और अन्य तरल पदार्थ मदद कर सकते हैं, जबकि कुछ परिस्थितियों में Oral Rehydration Solution (ORS) या अन्य इलेक्ट्रोलाइट वाले घोल की जरूरत पड़ सकती है। गंभीर डिहाइड्रेशन होने पर मेडिकल मदद जरूरी हो सकती है।

Pregnancy और Breastfeeding में पानी
Pregnancy और Breastfeeding के दौरान शरीर की तरल पदार्थों की जरूरत बढ़ सकती है। इसलिए इन स्थितियों में पर्याप्त पानी और अन्य तरल पदार्थ लेना महत्वपूर्ण है। हालांकि, आपकी व्यक्तिगत जरूरत स्वास्थ्य और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करती है।

क्या सिर्फ पानी ही शरीर को Hydrated रखता है?
शरीर को मिलने वाला कुल तरल पदार्थ सिर्फ सादे पानी से नहीं आता। Tea, Coffee, Milk और दूसरे पेय भी शरीर के कुल fluid intake में योगदान देते हैं। इसके अलावा भोजन से भी पानी मिलता है। फल और सब्जियां, खासकर तरबूज, स्ट्रॉबेरी, खरबूजा और कुछ सब्जियां, पानी का अच्छा स्रोत हो सकती हैं। हालांकि, मीठे Soft Drinks और ज्यादा Sugar वाले पेय को नियमित Hydration का मुख्य स्रोत बनाना बेहतर विकल्प नहीं है। पानी आमतौर पर सबसे आसान और बेहतर विकल्प है।

कैसे पहचानें कि शरीर में पानी पर्याप्त है?
कुछ सामान्य संकेत आपको Hydration का अंदाजा दे सकते हैं।

पानी पर्याप्त होने के संकेत:
-बार-बार बहुत ज्यादा प्यास न लगना।
-पेशाब का रंग हल्का पीला या लगभग साफ होना।

पानी की कमी के संकेत:
-ज्यादा प्यास लगना।
-पेशाब का रंग गहरा होना।
-थकान या कमजोरी महसूस होना।
-सिरदर्द या चक्कर आना।
-physical activity कम होना।

गंभीर डिहाइड्रेशन में भ्रम, बेहोशी या पेशाब बहुत कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं और ऐसी स्थिति में तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत हो सकती है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!