प्रकृति का चमत्कार.. वायरल वीडियो में दिखा उल्टा बहता झरना, नीचे की जगह ऊपर जाता है पानी

Edited By Updated: 03 Jul, 2025 07:57 PM

waterfall flowing upside down is seen in viral video

दुनिया में कई ऐसे प्राकृतिक चमत्कार मौजूद हैं, जो आम सोच और विज्ञान के नियमों को चुनौती देते हैं। ऐसा ही एक अनोखा नज़ारा भारत के महाराष्ट्र में देखा जा सकता है, जहां एक झरना ऊपर की ओर बहता है, यानी पानी नीचे गिरने के बजाय हवा में ऊपर उड़ता नजर आता...

National Desk : दुनिया में कई ऐसे प्राकृतिक चमत्कार मौजूद हैं, जो आम सोच और विज्ञान के नियमों को चुनौती देते हैं। ऐसा ही एक अनोखा नज़ारा भारत के महाराष्ट्र में देखा जा सकता है, जहां एक झरना ऊपर की ओर बहता है, यानी पानी नीचे गिरने के बजाय हवा में ऊपर उड़ता नजर आता है। पहली नजर में ये देखकर किसी का भी दिमाग घूम सकता है, लेकिन इसके पीछे भी विज्ञान की एक रोचक वजह है। यह अनोखा झरना महाराष्ट्र के नानेघाट घाटी में स्थित है, जो वेस्टर्न घाट की पहाड़ियों में आता है। इस चमत्कारिक दृश्य को पहली बार 2022 में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा (@susantananda3) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उनका पोस्ट किया गया वीडियो आज भी इंटरनेट पर वायरल है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

क्यों बहता है झरना उल्टी दिशा में?
सुशांत नंदा ने वीडियो में इस झरने के पीछे का कारण भी साझा किया था। उन्होंने बताया कि जब हवा की गति इतनी तेज होती है कि वह पानी पर ऊपर की दिशा में उतना ही बल लगाती है जितना गुरुत्व उसे नीचे खींचता है, तब पानी ऊपर उड़ने लगता है। नानेघाट में मानसून के दौरान ऐसी ही स्थिति बनती है, जब तेज हवाएं झरने के पानी को नीचे गिरने नहीं देतीं और वह ऊपर उड़ने लगता है।

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
इस वीडियो को अब तक 17 हजार से ज्यादा लाइक्स और 3 हजार से अधिक रीट्वीट मिल चुके हैं। लोग इस अद्भुत नज़ारे की तारीफ करते नहीं थक रहे। कोई इसे धरती पर जन्नत बता रहा है, तो कोई इस जगह पर खुद जाकर इस अनुभव को जीना चाहता है।

 

When the magnitude of wind speed is equal & opposite to the force of gravity. The water fall at its best during that stage in Naneghat of western ghats range.
Beauty of Monsoons. pic.twitter.com/lkMfR9uS3R

— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) July 10, 2022


प्रकृति की अद्भुत रचना
नानेघाट का यह उल्टा बहता झरना सिर्फ एक नजारा नहीं, बल्कि प्रकृति की शक्ति और सुंदरता का जीवंत उदाहरण है। मानसून के दौरान यहां का नजारा इतना मनमोहक हो जाता है कि पर्यटक दूर-दूर से इसे देखने आते हैं। अगर आपने अभी तक इस झरने का वीडियो नहीं देखा है, तो जरूर देखिए — यह नज़ारा आपकी सोच को बदल देगा और आपको प्रकृति की एक नई परिभाषा से रूबरू कराएगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!