'पंजाब को हिंसा और अराजकता का अड्डा नहीं बनने देंगे', आरपी सिंह का 'AAP' पर बड़ा हमला

Edited By Updated: 11 May, 2026 09:03 PM

we will not allow punjab to become a hub of violence and anarchy   rp singh la

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता RP सिंह ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट 'X' पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'अरविंद केजरीवाल जी, कान खोलकर सुन लीजिए, “हम पंजाब को राजनीतिक गुंडागर्दी और हिंसा का अड्डा नहीं बनने देंगे।” बलाचौर (नवांशहर)...

नेशनल डेस्क : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता RP सिंह ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट 'X' पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'अरविंद केजरीवाल जी, कान खोलकर सुन लीजिए, “हम पंजाब को राजनीतिक गुंडागर्दी और हिंसा का अड्डा नहीं बनने देंगे।” बलाचौर (नवांशहर) में जो हुआ, वह लोकतंत्र के नाम पर कलंक है। आपकी पार्टी के विधायक सुखविंदर सुखी, जिन्होंने हाल ही में अवसरवादिता दिखाते हुए अकाली दल छोड़ 'आप' का दामन थामा है, उन्होंने पुलिस की मूक मौजूदगी में भाजपा कार्यालय में घुसकर जिला अध्यक्ष के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की।'

क्या 'AAP' में शामिल होना कानून को जेब में रखने और गुंडागर्दी करने का लाइसेंस मिल जाना है? लुधियाना समेत पंजाब के कई हिस्सों से आपके नेताओं और कार्यकर्ताओं की दबंगई और अराजकता की खबरें अब रोज़ का हिस्सा बन चुकी हैं। पंजाब की जनता आपकी इस 'ड्रामेबाज़ी' और 'राजनीतिक आतंक' को बहुत बारीकी से देख रही है। भ्रष्टाचार का जो खेल 'अलीबाबा और 40 चोरों' की तर्ज पर पंजाब में खेला जा रहा है, वह अब अधिक दिनों तक नहीं चलेगा। याद रखिए, अंततः 'अलीबाबा' धरा ही जाएगा और कार्रवाई की आंच उन चेहरों तक भी पहुंचेगी जो पर्दे के पीछे बैठकर इस पूरे खेल को संचालित कर रहे हैं।

यदि पंजाब पुलिस वास्तव में निष्पक्ष है, तो इस सरेआम हुई गुंडागर्दी पर बिना किसी राजनीतिक दबाव के तुरंत कड़ी कार्रवाई करे। याद रहे सत्ता का अहंकार किसी को भी कानून से ऊपर नहीं बनाता। सत्ता हमेशा नहीं रहती, लेकिन वक्त और कानून हर अन्याय का हिसाब ज़रूर करता है। पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करने जनता और वक्त कभी माफ नहीं करेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!