Weather: बारिश-भूस्खलन ने ली चार लोगों की जान, पुजारी का घर हुआ क्षतिग्रस्त

Edited By Updated: 30 May, 2025 10:57 PM

weather rain landslide took the lives of four people

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को यहां निकट मोंटेपदावु कोडी में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक घर के पांच लोग...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को यहां निकट मोंटेपदावु कोडी में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक घर के पांच लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने बताया कि मलबे से एक महिला व उसके बच्चे को निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया हालांकि महिला का एक अन्य बच्चा मृत पाया गया। रात भर हुई भारी बारिश के कारण तड़के करीब चार बजे हुए भूस्खलन से एक घर ढह गया, जिसमें पुजारी परिवार के छह सदस्य सो रहे थे।

मृतकों में तीन वर्षीय आर्यन और उसका दो वर्षीय भाई आरुष शामिल हैं। इस घटना में बच्चों की दादी प्रेमा पुजारी की भी मौत हो गई। घर की दीवार गिरने पर बच्चों की मां अश्विनी ने अपने शरीर से उन्हें बचाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अश्विनी मलबे के नीचे बेहोश पाई गई, लेकिन तब भी वह अपने बच्चों को पकड़े हुए थी। उन्होंने बताया, “अश्विनी ने बचावकर्मियों में शामिल लोगों से कहा कि मुझे परवाह नहीं कि मेरे साथ क्या होता है, कृपया मेरे बच्चों को बचा लें।”

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अश्विनी के पति सीताराम भूस्खलन के दौरान चीख-पुकार सुनकर बाहर निकल आए, जिससे वे बाल-बाल बच गए जबकि उनके पिता कंटप्पा पुजारी को स्थानीय लोगों ने बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड किये गए एक वीडियो में भयावह दृश्य देखे जा सकते हैं। वीडियो में छोटे बच्चे आरुष को मलबे से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है जबकि आर्यन की पहले ही मौत हो चुकी थी। अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश और घटनास्थल तक सीमित पहुंच के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय पुलिस मलबे में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान में जुटी है। चुनौतीपूर्ण मौसम और भू-भाग की स्थितियों के बावजूद बचाव दल प्रयास जारी रखे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मंगलुरु के डेरालाकाटे में एक अन्य घटना में शुक्रवार की सुबह एक मकान की दीवार ढह गई। इस घटना में छह साल की बच्ची की मौत हो गई जिसकी पहचान फातिमा नईम के रूप में हुई है। राज्य के तटीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण अधिकारियों ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों के लिए चेतावनी जारी की थी।

स्थानीय आपदा प्रतिक्रिया दल और जिला अधिकारियों के समन्वय से राहत एवं बचाव अभियान जारी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दक्षिण कन्नड़ जिले में रात भर हुई बारिश के कारण भूस्खलन और दीवार गिरने की घटनाओं की पूरी जानकारी लेने के बाद जिला प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडूराव और दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त को तत्काल घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण करने, आवश्यक कार्रवाई करने और उन्हें रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बेंगलुरू के विधान सौध में सभी जिला उपायुक्तों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश जारी किए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!