Thunderstorms: 19 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 15 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Edited By Updated: 17 Mar, 2025 08:10 AM

western disturbance imd new western disturbance thunderstorms rain

देश के कई हिस्सों में गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है, जिससे 15 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 9 राज्यों में...

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है, जिससे 15 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 9 राज्यों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है। ओडिशा में सबसे अधिक गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है, जहां अभी से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में अगले हफ्ते से गर्मी बढ़ने लगेगी। 17 मार्च को राजधानी में अधिकतम तापमान 31.29°C और न्यूनतम तापमान 17.05°C रहने की संभावना है। 18 मार्च को हल्के बादल छाने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और 21-22 मार्च को 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।

किन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी?

मौसम विभाग ने ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया है, जहां भीषण लू चलने की संभावना है। इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उत्तरी कर्नाटक में भी तेज गर्मी पड़ सकती है। गुजरात के तटीय इलाकों में भी तापमान अधिक और वातावरण आर्द्र रहेगा।

किन राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी?

19 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

  • पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
  • उत्तर भारत: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।
  • पूर्वी मध्य भारत: 20 से 23 मार्च के बीच बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज काफी बदलने वाला है।

 

 

 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!