'बच्चों को हम ये क्या सिखा रहे हैं?" NCERT विवाद पर कैबिनेट मीटिंग में गुस्सा हुए PM मोदी, अधिकारियों से पूछे सवाल

Edited By Updated: 26 Feb, 2026 06:00 PM

what are we teaching children pm modi said in cabinet meeting on the ncert row

मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की उच्च स्तरीय बैठक में पीएम मोदी ने NCERT Controversy के मुद्दे पर अपनी गहरी आपत्ति जताई है। पीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तीखे सवाल किए। सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी सामने आई है कि पीएम इस बात से काफी...

NCERT Controversy: मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की उच्च स्तरीय बैठक में पीएम मोदी ने NCERT Controversy के मुद्दे पर अपनी गहरी आपत्ति जताई है। पीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तीखे सवाल किए। सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी सामने आई है कि पीएम इस बात से काफी दुखी और हैरान थे कि स्कूली बच्चों को इस तरह के नकारात्मक और संवेदनशील विषय पढ़ाए जा रहे हैं।

PunjabKesari

अधिकारियों से पूछे सवाल 

बैठक के दौरान पीएम ने सवाल करते हुए पूछा कि आठवीं कक्षा के छोटे बच्चों के मन में न्यायपालिका जैसी संस्था के प्रति भ्रष्टाचार जैसे विचार डालना क्या उनकी उम्र और समझ के लिहाज से उचित है? हालांकि इस चर्चा पर कोई आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी नहीं हुआ है। 

PunjabKesari

शिक्षा मंत्री ने दिया कार्यवाही का आश्वासन
विवाद बढ़ता देख केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर खेद जताते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा न्यायपालिका का अनादर करने की कतई नहीं थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस चैप्टर को तैयार करने और मंजूरी देने वाले पैनल की जिम्मेदारी तय की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सरकार अदालत के हर आदेश का सम्मान करते हुए उसका पालन करेगी।

PunjabKesari

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फैसला
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने NCERT की सोशल साइंस की पुस्तक ‘Exploring Society: India and Beyond’ (Vol II) के प्रकाशन और डिजिटल वितरण पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।अदालत ने इसे संस्थान की गरिमा को धूमिल करने की एक गहरी साजिश करार दिया है। पीठ ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि बच्चों को ऐसा संदेश देना न्यायपालिका की छवि को जानबूझकर नुकसान पहुँचाने जैसा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!