क्या है Flight Duty Time Limit? जानिए कैसे Indigo की सैकड़ों फ्लाइट्स जमीन पर रुक गईं

Edited By Updated: 06 Dec, 2025 02:26 PM

what is flight duty time limit learn how hundreds of indigo flights were ground

भारत के हवाई यात्रियों ने हाल ही में एक अनोखा दृश्य देखा, जब देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo की सैकड़ों उड़ानें रद्द हो गईं या घंटों लेट हुईं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद सहित बड़े एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें और अफरा-तफरी देखने को...

नेेशनल डेस्क: भारत के हवाई यात्रियों ने हाल ही में एक अनोखा दृश्य देखा, जब देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo की सैकड़ों उड़ानें रद्द हो गईं या घंटों लेट हुईं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद सहित बड़े एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें और अफरा-तफरी देखने को मिली। एक समय पर 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं, जो एयरलाइन के इतिहास की सबसे बड़ी असफलता मानी जा रही है।

लेकिन सवाल यह है कि ऐसा क्यों हुआ क्या तकनीकी खराबी थी, इंजन ने काम छोड़ा या मौसम ने खेल बिगाड़ा। इन सबका मुख्य कारण है Flight Duty Time Limit (FDTL) यानी पायलट और क्रू के काम और आराम के घंटे तय करने वाला नया नियम। नए नियमों के लागू होने के बाद Indigo के पास पर्याप्त पायलट और क्रू नहीं थे, जिससे उड़ानों की संख्या प्रभावित हुई और छोटी देरी धीरे-धीरे बड़े संकट में बदल गई।

दिल्ली एयरपोर्ट ने क्यों जारी की एडवाइजरी?
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्रियों को सूचित किया कि ऑपरेशन में चुनौतियों के कारण कई घरेलू उड़ानें लेट हो रही हैं या रद्द की जा रही हैं। एयरपोर्ट ने यात्रियों से कहा कि वे अपनी उड़ान की स्थिति एयरलाइन से पहले जांच लें। एयरपोर्ट की तकनीकी टीम लगातार इन समस्याओं को दूर करने में लगी हुई है।

IndiGo पर सबसे ज्यादा असर क्यों पड़ा?
IndiGo की बिजनेस मॉडल में कम कर्मचारियों के साथ अधिकतम उड़ानें चलाना शामिल है। भारत में 400 से ज्यादा विमानों के साथ यह रोजाना 2,300 से अधिक उड़ानें ऑपरेट करती है। नए FDTL नियम लागू होने के बाद पायलट और केबिन क्रू की उपलब्धता के कारण एयरलाइन को संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Flight Duty Time Limit (FDTL) क्या है?
FDTL एक सुरक्षा नियम है जो तय करता है कि:
➤ पायलट कितने घंटे लगातार उड़ान भर सकते हैं
➤ उन्हें कितने घंटे आराम देना जरूरी है
➤ रात की उड़ानों में कितनी लैंडिंग की जा सकती है
➤ ड्यूटी के बीच कितना गैप होना चाहिए
➤ इसका उद्देश्य पायलट की थकान को रोकना है, क्योंकि थका-पिटा क्रू विमानन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

नए FDTL नियमों में क्या बदलाव हुए?
पायलटों के साप्ताहिक आराम के घंटे 36 से बढ़ाकर 48 किए गए।
➤ रात की लैंडिंग को 6 से घटाकर 2 किया गया।
➤ रात की समय सीमा को एक घंटे बढ़ाया गया।
➤ रात की उड़ानों (Red Eye Flights) में क्रू का उपयोग सीमित कर दिया गया।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!