BJP National President: OBC वर्ग या फिर RSS से, कौन होगा BJP का नया अध्यक्ष? रेस में सामने आए ये 5 बड़े नाम!

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 11:07 AM

who will be the new bjp president from the obc community or the rss

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी जल्द ही इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी जल्द ही इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को देश लौटने के तुरंत बाद नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेताओं की एक अहम बैठक हो सकती है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों और प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जाएगा।

 कुछ राज्यों में बाकी है राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पिछले साल से लंबित है। जानकारी के अनुसार संगठनात्मक चुनाव 29 राज्यों में पहले ही पूरे हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे कुछ बड़े राज्यों में ही यह प्रक्रिया बाकी है। इसके अलावा बिहार में दिलीप जायसवाल के मंत्री बनने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी चर्चा शुरू हो चुकी है।

राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक बदलावों पर भी होगा विचार

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अन्य संगठनात्मक परिवर्तनों पर भी मंथन किया जा सकता है। इसमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव पर भी फैसला लिया जा सकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ये नाम रेस में

भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, मीडिया रिपोर्ट्स में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कई बड़े नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं-

  • धर्मेंद्र प्रधान: इनका नाम सबसे आगे है, जिनका RSS और पार्टी की संगठनात्मक मशीनरी से मजबूत जुड़ाव माना जाता है।
  • भूपेंद्र यादव: ओबीसी वर्ग से आने वाले एक मजबूत संगठनात्मक चेहरा।
  • अन्य नामों में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!