एक्ट्रेस आलिया भट्ट से प्रियंका गांधी ने क्यों मांगी माफी? कहा- वह गाय बहुत...

Edited By Updated: 08 Oct, 2025 12:26 PM

why did priyanka gandhi apologize to actress alia bhatt

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने 7 अक्टूबर 2025 को केरल के कोडेनचेरी स्थित एक डेयरी फार्म का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डेयरी किसानों के साथ बातचीत की और उनके मुद्दों को जाना। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें ‘आलिया भट्ट’...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार, 7 अक्तूबर 2025 को केरल के कोडेनचेरी स्थित एक डेयरी फार्म का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां के डेयरी किसानों के साथ बातचीत की और उनकी परेशानियों को समझा। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें इस दौरे में 'आलिया भट्ट' नाम की एक गाय से भी मुलाकात हुई। आलिया भट्ट से मैं माफी चाहती हूं। फिर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह गाय बहुत प्यारी थी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि डेयरी किसान कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। कई किसान अपने जीवन-यापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान पशु चिकित्सा दवाओं की बढ़ती कीमत, पर्याप्त बीमा कवरेज की कमी और उच्च गुणवत्ता वाले पशु चारे की उपलब्धता जैसी समस्याओं को भी उजागर किया।

यह भी पढ़ें - Gold Crash: 1,22,000 से गिरकर 77,700 रुपये तक सस्ता होगा सोना, एक्सपर्ट ने निवेशकों को किया अलर्ट

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखकर इन मुद्दों से अवगत कराएंगी और समाधान के लिए कदम उठाएंगी। उन्होंने किसानों का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने उन्हें अपनी समस्याओं से परिचित कराया। प्रियंका गांधी ने आश्वासन दिया कि वह हर संभव मदद करेंगी और किसानों के हितों के लिए काम करती रहेंगी।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!