बेटी को पढ़ाई से रोकने पर पत्नी की पिटाई, पति समेत चार पर केस दर्ज

Edited By Updated: 29 May, 2025 06:21 PM

wife beaten for stopping daughter from studying

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बेटी को पढ़ाई करने से रोकने और पत्नी की कथित तौर पर पिटाई करने के लिए पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वृन्दावन थाना कोतवाली...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बेटी को पढ़ाई करने से रोकने और पत्नी की कथित तौर पर पिटाई करने के लिए पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वृन्दावन थाना कोतवाली प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि गौरा नगर कॉलोनी निवासी रानी सैनी का विवाह हेमंत सैनी से वर्ष 2008 में हुआ था और दोनों के तीन बच्चे चंचल (16), लवली (10) और गोपाल (नौ) हैं। उन्होंने बताया कि रानी का आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति परेशान करता रहा है लेकिन बच्चों के कारण वह सब सहती रही। अधिकारी ने बताया कि 21 मई को रानी से अपने पति से चंचल को 10वीं में उत्तीर्ण होने के बाद आगे पढ़ाने को कहा, जिसपर हेमंत ने मना कर दिया।

प्रभारी के मुताबिक, जब रानी ने इसका कारण पूछा तो उसका पति गाली-गलौज करने लगा और उसकी पिटाई कर दी। शिकायकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इतना ही नहीं उसकी सास, ससुर और देवर ने भी उसी मारा-पीटा और जान से मार देने तक की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!