Edited By Mansa Devi,Updated: 04 Mar, 2026 04:19 PM

प्रसिद्ध भविष्यवक्ता Baba Vanga की 2026 से जुड़ी कथित भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे दावे तेजी से फैल रहे हैं कि बाबा वेंगा ने 2020 के दशक के मध्य में बड़े वैश्विक युद्ध, भारी तबाही, ज्वालामुखी विस्फोट और यहां तक कि...
नेशनल डेस्क: प्रसिद्ध भविष्यवक्ता Baba Vanga की 2026 से जुड़ी कथित भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे दावे तेजी से फैल रहे हैं कि बाबा वेंगा ने 2020 के दशक के मध्य में बड़े वैश्विक युद्ध, भारी तबाही, ज्वालामुखी विस्फोट और यहां तक कि एलियंस के पृथ्वी पर आने जैसी घटनाओं की चेतावनी दी थी। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक या प्रमाणित पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
हाल के दिनों में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के अंदर सैन्य कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कुछ अहम ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। ईरानी मीडिया में यह दावा किया गया कि तेहरान में सरकारी परिसरों के पास हुए हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei और उनके परिवार के कुछ सदस्यों की मौत हो गई।
हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने बयान दिया कि ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमताओं को खत्म करना जरूरी था। जवाब में ईरान ने भी पलटवार शुरू कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ गई है।
दक्षिण एशिया में भी हालात गंभीर
केवल मिडिल ईस्ट ही नहीं, दक्षिण एशिया में भी तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। Pakistan और Afghanistan के बीच सीमा पर झड़पों और सैन्य कार्रवाई की रिपोर्टें आई हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले और उकसावे के आरोप लगाए हैं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि पाकिस्तानी सेना ने अफगान क्षेत्र में एयर स्ट्राइक की, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए। इन घटनाओं को भी सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
रूस-यूक्रेन युद्ध जारी
वहीं Russia और Ukraine के बीच जारी युद्ध भी थमता नजर नहीं आ रहा। दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों को लेकर संघर्ष जारी है। रूस ने खार्किव और जापोरिझिझिया के कुछ इलाकों पर नियंत्रण का दावा किया है। मॉस्को की ओर से कहा गया है कि जब तक यूक्रेन कुछ क्षेत्रों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता, तब तक शांति वार्ता संभव नहीं है। फिलहाल इस मोर्चे पर भी तनाव बना हुआ है।
भविष्यवाणियों पर उठ रहे सवाल
वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच बाबा वेंगा की 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणियों के दावे फिर से वायरल हो रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इन भविष्यवाणियों की सत्यता को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं हैं और सोशल मीडिया पर फैल रही कई बातें अपुष्ट दावों पर आधारित हैं।
फिर भी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे संघर्षों के कारण कई लोग इन भविष्यवाणियों को लेकर चिंतित हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय शांति और कूटनीतिक समाधान की अपील कर रहा है, ताकि संभावित बड़े टकराव से बचा जा सके।