Edited By Radhika,Updated: 10 Oct, 2025 05:53 PM

पूर्व सांसद, पंजाब के पूर्व मंत्री और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक दिल्ली पहुँचकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। सिद्धू लंबे समय से क्रिकेट कमेंट्री और मुंबई में रियलिटी शो (जज के रूप में) का हिस्सा रहे थे।
नेशनल डेस्क: पूर्व सांसद, पंजाब के पूर्व मंत्री और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक दिल्ली पहुँचकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। सिद्धू लंबे समय से क्रिकेट कमेंट्री और मुंबई में रियलिटी शो (जज के रूप में) का हिस्सा रहे थे। इसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने राजनीतिक जगत से दूरी बना ली है। हाल ही में उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर पोस्ट की है।
<
>
सिद्धू ने कहा 'मार्गदर्शक देवदूत'
नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की और प्रियंका गांधी तथा उनके भाई राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'अपनी मेंटर, प्रकाश स्तंभ और मार्गदर्शक देवदूत से मुलाकात हुई। उनके और भाई के प्रति आभारी हूँ कि उन्होंने कठिन समय में मेरा साथ दिया।' सिद्धू के इस पोस्ट को राजनीति में उनकी वापसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Google Pay और PhonePe यूजर्स के लिए खुशखबरी! NPCI ने UPI में जारी किया नया बदलाव
नवजोत सिद्धू का सफ़र
सिद्धू एक बेहद मशहूर और बहुआयामी चेहरा हैं। आइए देखते हैं उनके सफर की एक झलक
- क्रिकेटर: उन्होंने लगभग दो दशक तक क्रिकेट खेला। 1987 विश्व कप में 4 अर्धशतक लगाए। उन्हें उनकी छक्का मारने की क्षमता के लिए 'सिक्सर सिद्धू' कहा जाता था।
- टेलीविजन हस्ती: क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कमेंट्री शुरू की। वह 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' जैसे शो में जज के रूप में मशहूर हुए। उन्होंने 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया।
- राजनीति: सिद्धू ने 2004 में बीजेपी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और अमृतसर से लोकसभा चुनाव जीता। बाद में वह 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गए और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।