अप्रैल में ग्रहण लगेगा या नहीं? जानिए इस साल कब-कब दिखेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 11:45 AM

will there be a solar eclipse or a lunar eclipse in april 2026

अप्रैल 2026 में कोई ग्रहण नहीं लगेगा, न सूर्य ग्रहण और न ही चंद्र ग्रहण। साल 2026 में अब तक दो ग्रहण हो चुके हैं – 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण और 3 मार्च को चंद्र ग्रहण। साल के बाकी दो ग्रहण अगस्त में होंगे, जिसमें 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण और 28 अगस्त को...

नेशनल डेस्क : वैदिक मान्यताओं और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का समय अशुभ माना जाता है और इस दौरान शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं विज्ञान के अनुसार, यह सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी की विशेष स्थिति के कारण होने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है।

अप्रैल महीने में ग्रहण की स्थिति

अप्रैल 2026 में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है। न तो इस महीने में सूर्य ग्रहण होगा और न ही चंद्र ग्रहण। इसलिए अप्रैल में ग्रहण को लेकर किसी प्रकार की चिंता या विशेष सावधानी की आवश्यकता नहीं है।

2026 में अब तक लग चुके ग्रहण

साल 2026 में अब तक दो ग्रहण हो चुके हैं। पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगा था, जो दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहा। इसके बाद 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगा, जिसका समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक था। इस तरह साल के शुरुआती महीनों में ही दोनों प्रकार के ग्रहण देखे जा चुके हैं।

अगले ग्रहण कब लगेंगे?

अब साल 2026 के अगले ग्रहण अगस्त महीने में लगेंगे। इस महीने में एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण दोनों देखने को मिलेंगे। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार, यह रात 9 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह सुबह 8 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर दोपहर 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

ग्रहण के दौरान किन बातों का रखें ध्यान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। इस दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। साथ ही भोजन बनाने और खाने से भी परहेज किया जाता है। कई लोग ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान और शुद्धि कर्म भी करते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!