Delhi-NCR में 20 किमी/घंटे की स्पीड से हवाएं, पंजाब समेत इन राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट

Edited By Updated: 06 Feb, 2025 09:50 PM

winds blowing at a speed of 20 km hour in delhi ncr

देश में एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है। उत्तर-पश्चिमी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है, और दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और सख्त हो सकता है, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है।...

नेशनल डेस्क : देश में एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है। उत्तर-पश्चिमी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है, और दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और सख्त हो सकता है, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इससे कई राज्यों में 5 दिन तक तेज बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू क्षेत्र के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण अरुणाचल प्रदेश और असम में 7 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 8 से 12 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी भी जारी की गई है। दिल्ली में तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, और तेज हवाओं के कारण ठंड बढ़ेगी। IMD के अनुसार, 9 फरवरी से दिल्ली में बादल भी छा सकते हैं और धुंध की संभावना है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 5 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि राजस्थान में सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!