IMD Alert: आज भी होगी झमाझम बारिश! इस राज्य में छाए रहेंगे काले बादल, चलेंगी ठंडी हवाएं, जानें अगले 5 दिनों का हाल?

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 09:27 AM

heavy rain lashes delhi ncr with winds reaching 52 kmph adding to the chill

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार की सुबह बादलों की गड़गड़ाहट और तेज बारिश के साथ हुई। कल रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज भी जारी है जिससे मार्च की गर्मी पूरी तरह गायब हो गई है। मौसम विभाग (IMD) की भविष्यवाणी सच साबित हुई है और...

IMD Weather Alert Delhi Noida Rain : राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार की सुबह बादलों की गड़गड़ाहट और तेज बारिश के साथ हुई। कल रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज भी जारी है जिससे मार्च की गर्मी पूरी तरह गायब हो गई है। मौसम विभाग (IMD) की भविष्यवाणी सच साबित हुई है और दिल्लीवाले अब जैकेट और छाते फिर से निकालने पर मजबूर हो गए हैं।

आज दिनभर कैसा रहेगा मिजाज?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज पूरा दिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ठंडी हवाएं चलेंगी। आज अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी जिससे जलभराव और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है।

PunjabKesari

अगले 5 दिनों का 'वेदर चार्ट' (21-25 मार्च)

IMD ने आगामी सप्ताह के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है वह काफी राहत भरा है:

21-22 मार्च: आसमान में हल्के बादल रहेंगे, तापमान धीरे-धीरे 3-4 डिग्री बढ़ेगा।

PunjabKesari

23 मार्च: एक बार फिर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

24-25 मार्च: बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम सामान्य बना रहेगा। अगले 7 दिनों तक तापमान सामान्य से कम या सामान्य ही रहेगा।

PunjabKesari

बीते 24 घंटों का लेखा-जोखा

दिल्ली ने पिछले 24 घंटों में मौसम का कड़ा रुख देखा है। पूर्वी और पश्चिमी दिशाओं से टकराती हवाओं ने 52 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ी, जिससे अधिकतम तापमान में 6-7 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के कारण दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही।

PunjabKesari

साफ हुई हवा, बढ़ी राहत

इस बेमौसमी बारिश का सबसे सकारात्मक पहलू 'हवा की गुणवत्ता' (AQI) में आया सुधार है। तेज हवाओं ने प्रदूषण के कणों को साफ कर दिया है जिससे एनसीआर के लोगों को सांस लेने में आसानी हो रही है। हालांकि किसानों के लिए यह ओलावृष्टि और बारिश चिंता का विषय बनी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!