देवर ने किया रेप, पति बोला- ‘मुझमें व भाई में क्या फर्क’

Edited By Updated: 22 Nov, 2019 10:57 AM

women police jaitpur fir

ससुराल में सास, ससुर, ननद और पति की मारपीट और प्रताडऩा की शिकार एक महिला जो किसी तरह से ससुराल में जिंदगी जीने की कोशिश कर रही थी, को क्या पता था कि उसका सगा देवर ही उसे गंदी नजरों से देखता है और फिर एक दिन मौके का फायदा उठाकर देवर ने आखिर उसकी...

नई दिल्ली: ससुराल में सास, ससुर, ननद और पति की मारपीट और प्रताडऩा की शिकार एक महिला जो किसी तरह से ससुराल में जिंदगी जीने की कोशिश कर रही थी, को क्या पता था कि उसका सगा देवर ही उसे गंदी नजरों से देखता है और फिर एक दिन मौके का फायदा उठाकर देवर ने आखिर उसकी इज्जत तार-तार कर दी। महिला ने जब इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसका पति उलटा उस पर ही बरस पड़ा और कहा, ‘‘मुझमें और मेरे भाई में क्या फर्क है?’’ 
 

महिला से की गई बेरहमी से मारपीट
महिला ने आवाज उठानी चाही तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घर से बेदखल कर दिया गया। बेबस महिला मायके पहुंची और कुछ दिनों तक बात को छुपाने की कोशिश की। फिर एक दिन हिम्मत करके उसने जैतपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत की। मामले में पीड़िता ने जैतपुर थाने में गत 9 नवम्बर को लिखित शिकायत दी थी, साथ ही गुहार लगाई थी कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए लेकिन कार्रवाई तो दूर की बात है, 10 दिन गुजर जाने के बाद मामले में एफ.आई.आर. तक दर्ज नहीं की गई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!