विपक्ष की लोकसभा में सत्तापक्ष के सदस्यों पर हमले की योजना थी: गिरिराज सिंह

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 05:52 PM

the opposition had planned to attack ruling party members in the lok sabh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि विपक्षी सांसदों की बुधवार को लोकसभा में सत्ता पक्ष के सदस्यों पर हमले की योजना थी। लोकसभा में बुधवार को विपक्ष की कुछ महिला सांसदों को सत्तापक्ष की सीटों की तरफ आते हुए देखा गया।

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि विपक्षी सांसदों की बुधवार को लोकसभा में सत्ता पक्ष के सदस्यों पर हमले की योजना थी। लोकसभा में बुधवार को विपक्ष की कुछ महिला सांसदों को सत्तापक्ष की सीटों की तरफ आते हुए देखा गया। यह घटनाक्रम उस वक्त हुआ, जब कई बार के स्थगन के बाद शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था।

विपक्षी सदस्यों के हंगामे के समय प्रधानमंत्री सदन में नहीं थे और भाजपा सांसद पी पी चौधरी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए अपनी बात रख रहे थे। गिरिराज सिंह ने बृहस्पतिवार को संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ''ठीक पांच बजे, वे (विपक्ष) आ गए। पहली बार ऐसा देखा गया कि विपक्ष के सदस्य सत्तापक्ष की सीटों के आगे खड़े हैं। इसलिए यह निश्चित रूप से हमले की योजना थी, और कुछ नहीं।'' वरिष्ठ भाजपा नेता ने विपक्ष पर चार दिन से लोकसभा में कामकाज नहीं होने देने का आरोप लगाते हुए कहा, ''उन्होंने पहले ही यह योजना बना ली थी।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!