'Shame On You भगवंत मान...." जालंधर में आप नेता की ह+त्या पर मजीठिया का बयान

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 12:47 PM

shame on you bhagwant maan

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया

जालंधर: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने जालंधर के मॉडल टाउन में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराए की हत्या को लेकर भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान और उनके डीजीपी ने पंजाब को पूरी तरह तबाह कर दिया है और मुख्यमंत्री को इस पर शर्म आनी चाहिए।

PunjabKesari

मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराए की दो हमलावरों ने 8 से 10 गोलियां मारकर हत्या कर दी। पंजाब में जिसे जहां चाहे मार देना अब आम बात हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान और उनके डीजीपी ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दिया है। हालात यह हैं कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, लेकिन सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!