Edited By Kamini,Updated: 19 Feb, 2026 05:45 PM

यात्री, ट्रेन संबंधित पूछताछ, पीएनआर, टिकट की उपलब्धता, ट्रेन आगमन-प्रस्थान आदि पूछताछ के लिए एक एसएमएस भेजकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
जैतो (रघुनंदन पराशर): उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने वीरवार को बताया कि रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा निम्नलिखित आरक्षित स्पेशल ट्रेनें का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा। ट्रेन 04610/04609 अमृतसर-मानसी-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी।
आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04610 अमृतसर से मानसी के लिए 24.02.2026, 28.02.2026 तथा 04.03.2026 (3 ट्रिप) को चलेगी। यह आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 04610 अमृतसर से रात्रि 20:10 बजे प्रस्थान करके लगभग 30 घंटे के बाद रात्रि 02:30 बजे मानसी पहुंचेगी।
आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04609 मानसी से अमृतसर के लिए 26.02.2026, 02.03.2026 तथा 06.03.2026 (तीन ट्रिप) को चलेगी। यह आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04609 मानसी से सुबह 04:00 बजे प्रस्थान करके लगभग 33 घंटे बाद शाम 13:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बरौनी, बेगुसराय तथा खगड़िया रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। रेलयात्रियों से आग्रह है कि वे त्योहार स्पेशल ट्रेन का लाभ उठाए और अपनी यात्रा सुगम और आसान बनाए। रेलयात्री यात्रा के दौरान ट्रेन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या सुझाव के रेल मदद संख्या 139 पर संपर्क कर सकते है। इस नंबर पर यात्री, ट्रेन संबंधित पूछताछ, पीएनआर, टिकट की उपलब्धता, ट्रेन आगमन-प्रस्थान आदि पूछताछ के लिए एक एसएमएस भेजकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here