Punjab: Viral Video में युवती की खतरनाक स्टंटबाजी, ट्रैफिक पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

Edited By Updated: 08 Jan, 2026 01:33 PM

the young woman dangerous stunts

2 पहिया वाहन पर सवार होकर सड़कों पर स्टंटबाजी करने में अब युवतियां भी पीछे नहीं है।

लुधियाना (सुरिंदर सन्नी):  2 पहिया वाहन पर सवार होकर सड़कों पर स्टंटबाजी करने में अब युवतियां भी पीछे नहीं है। ऐसी ही एक युवती का ट्रैफिक पुलिस द्वारा खतरनाक ड्राइविंग और बिना हेलमेट के जुर्म में चालान किया गया है।
 

उक्त युवती की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही थी, जिसके आधार पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा उसे ट्रेस कर चालान किया गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती बाइक पर सवार होकर लुधियाना की सड़कों पर एक हाथ छोड़कर बाइक चला रही है और उसके आगे चल रहे लोग वीडियो बना रहे हैं।
PunjabKesari

युवती खतरनाक ढंग से एक हाथ छोड़कर चश्मा भी पहनती नजर आती है। वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस के जोन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने युवती को बाइक के नंबर के आधार पर ट्रेस किया जो दुगरी क्षेत्र की रहने वाली है और एक प्राइवेट बैंक में काम करती है। बाइक उसके एक साथी कर्मी का है। धर्मपाल ने कहा कि लोग सड़कों पर स्टंटबाजी करने से परहेज करें अन्यथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्त रवैया अपनाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!