PNB में हेड कैशियर ने किया 14 लाख का गबन, इस तरह दिया हेराफेरी को अंजाम

Edited By Updated: 31 Oct, 2026 11:52 AM

head cashier at pnb embezzles 14 lakh rupees

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNC) शाखा में हेड कैशियर द्वारा 14 लाख रुपए के गबन का मामला दर्ज कराया गया है। शाखा प्रबंधक अभिनव अरोड़ा ने शुक्रवार को हेड कैशियर ईश्वर पंवार के खिलाफ रायसिंहनगर...

श्रीगंगानगर : राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNC) शाखा में हेड कैशियर द्वारा 14 लाख रुपए के गबन का मामला दर्ज कराया गया है। शाखा प्रबंधक अभिनव अरोड़ा ने शुक्रवार को हेड कैशियर ईश्वर पंवार के खिलाफ रायसिंहनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। 

मामले के अनुसार ईश्वर पंवार PNB रायसिंहनगर शाखा में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत था। गत 19 सितंबर को उसने ATM के लिए BNA (बंच नोट एक्सेप्टेंस) सिस्टम में 15 लाख रुपए डालने के नाम पर कैश काउंटर से यह राशि प्राप्त की। लेकिन BNA में मात्र एक लाख रुपए ही डाले और 15 लाख का इंद्राज दिखाकर 14 लाख रुपए अपने निजी उपयोग के लिए रख लिए। दस्तावेजों और वाउचर में भी झूठी प्रविष्टि की गई। 

फिर 21 सितंबर को सुबह ईश्वर पंवार ने अपने मोबाइल नंबर से शाखा प्रबंधक अभिनव अरोड़ा के मोबाइल पर वॉट्सएप मैसेज भेजा। मैसेज में लिखा था- 'नमस्ते सर। मैं कर्ज से परेशान होकर घर छोड़कर जा रहा हूं। दो-तीन महीने भी लग सकते हैं। बैंक में 14 लाख कैश कम है, शनिवार को भी कम था। अब मेरी नौकरी आपके हाथ है। घरवालों को परेशान मत करना। बैंक की चाबी कैश ड्रॉअर में है।' 

मैसेज पढ़ने के बाद अभिनव अरोड़ा तुरंत बैंक पहुंचा और कैश बैलेंस, कैश बुक और संबंधित रिकॉडर् की जांच की। जांच में 14 लाख की कमी की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने ईश्वर पंवार के परिवार से संपकर् किया और पूरी स्थिति बताई। परिवार ने उसी दिन बैंक में मैसेज में अंकित राशि जमा कर दी। शाखा प्रबंधक ने उसी दिन श्रीगंगानगर स्थित मुख्य कार्यालय को मौखिक रूप से जानकारी दी। जानकार सूत्रों के अनुसार राशि जमा हो जाने के बावजूद बैंक प्रबंधन द्वारा ईश्वर पंवार के खिलाफ सेवा संबंधी आवश्यक कारर्वाई भी की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!