पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची अफरा-तफरी, आंधी से पंडाल गिरा, महिला समेत तीन घायल

Edited By Updated: 12 Apr, 2025 05:37 AM

there was chaos during pandit pradeep mishra s katha pandal fell due to storm

राजस्थान के चूरू जिले में शुक्रवार को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान अचानक मौसम बिगड़ने के बाद पंडाल गिरने से मची अफरा तफरी में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन जिला प्रशासन की मंजूरी के बिना किया जा रहा था।

नेशनल डेस्कः राजस्थान के चूरू जिले में शुक्रवार को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान अचानक मौसम बिगड़ने के बाद पंडाल गिरने से मची अफरा तफरी में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन जिला प्रशासन की मंजूरी के बिना किया जा रहा था। घटना के बाद शुक्रवार को शुरू होने वाली कथा को रद्द कर दिया गया। 

पुलिस ने बताया कि कथा के दौरान तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के कारण पंडाल गिर गया जिससे अफरा-तफरी मच गई। कथा सुनने के लिए करीब 15,000 लोग मौजूद थे। इस घटना में एक पुरुष, एक बच्चे और एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि तीनों को तुरंत एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और सुरक्षा उपाय के तौर पर आयोजन स्थल को खाली करा दिया गया। पुलिस के क्षेत्र अधिकारी (रतनगढ़) अनिल कुमार ने बताया कि यह आयोजन बिना आधिकारिक अनुमति के किया जा रहा था। 

जिलाधिकारी ने बुधवार को और जिला पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को आयोजन स्थल का दौरा किया था। उन्होंने आयोजकों को सभी सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए थे लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया और कोई पुख्ता सुरक्षा उपाय नहीं किए गए। उपखंड अधिकारी राम कुमार ने बताया कि चूंकि निर्देशों का पालन नहीं किया गया था, इसलिए अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद आज कार्यक्रम शुरू हुआ। पंडाल सुरक्षित नहीं था और सुरक्षा के कोई उपाय नहीं थे। 

उन्होंने बताया, ‘‘आज तेज हवाओं के कारण पंडाल गिर गया जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, लोगों को बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ी घटना टल गई।'' उन्होंने बताया, ‘‘लाउडस्पीकर का खंभा बिजली की लाइन पर गिर गया और बिजली की आपूर्ति तुरंत काट दी गई। इस घटना से जानमाल के नुकसान का खतरा हो सकता था।'' उन्होंने कहा कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है और आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!