एफपीआई ने जून में अबतक भारतीय बाजारों में 13,424 करोड़ रुपये डाले

Edited By Updated: 13 Jun, 2021 12:59 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून में अबतक भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 13,424 करोड़ रुपये डाले हैं। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी के बीच अर्थव्यवस्था के जल्द खुलने की उम्मीद से भारतीय बाजारों के...

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून में अबतक भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 13,424 करोड़ रुपये डाले हैं। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी के बीच अर्थव्यवस्था के जल्द खुलने की उम्मीद से भारतीय बाजारों के प्रति विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 11 जून के दौरान शेयरों में 15,520 करोड़ रुपये का निवेश किया।
मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘पिछले दो सप्ताह के दौरान शेयरों में विदेशी निवेशकों के शुद्ध प्रवाह की वजह कोरोना वायरस के घटते मामलों के बीच अर्थव्यवस्था के जल्द खुलने की उम्मीद है।’’
जून में एफपीआई ने ऋण या बांड बाजार से 2,096 करोड़ रुपये की निकासी की है। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 13,424 करोड़ रुपये रहा है।
इससे पहले मई में एफपीआई ने भारतीय बाजारों से 2,666 करोड़ रुपये और अप्रैल में 9,435 करोड़ रुपये की निकासी की थी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!