अन्नाद्रमुक में नेतृत्व को लेकर अंदरूनी कलह जारी

Edited By Updated: 21 Jun, 2022 09:46 PM

pti tamil nadu story

चेन्नई, 21 जून (भाषा) अन्नाद्रमुक के भीतर में पार्टी नेतृत्व को लेकर समन्वयक ओ पनीरसेल्वम और संयुक्त समन्वयक ई के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले खेमों के बीच अंदरूनी कलह मंगलवार को और बढ़ गया क्योंकि मामला सुरक्षा पहलुओं और कानून-व्यवस्था की...

चेन्नई, 21 जून (भाषा) अन्नाद्रमुक के भीतर में पार्टी नेतृत्व को लेकर समन्वयक ओ पनीरसेल्वम और संयुक्त समन्वयक ई के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले खेमों के बीच अंदरूनी कलह मंगलवार को और बढ़ गया क्योंकि मामला सुरक्षा पहलुओं और कानून-व्यवस्था की चिंताओं को लेकर पुलिस और अदालत में चला गया।

पनीरसेल्वम ने अवदी पुलिस आयुक्त संदीप राय राठौर को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने की आवश्यकता पर विचार करते हुए उपनगरीय वनग्राम के एक हॉल में 23 जून को अन्नाद्रमुक महापरिषद की बैठक आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और पूर्व मंत्री पी बेंजामिन ने बैठक के लिए सुरक्षा की मांग करना 'एकतरफा फैसला' है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि इस संबंध में केवल अन्नाद्रमुक समन्वयक और संयुक्त समन्वयक को ही अधिकार है।

मद्रास उच्च न्यायालय ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह अन्नाद्रमुक (पलानीस्वामी खेमे) की उस याचिका पर विचार करे जिसमें उसकी बैठक के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है और उचित आदेश पारित करे। जब मामले की सुनवाई हुई, तो एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने उल्लेख किया कि महापरिषद बैठक के दौरान व्यवधान और समस्याओं की संभावना पर एक याचिका (पनीरसेल्वम खेमे से) पुलिस को प्रस्तुत की जानी है।

बेंजामिन ने पुलिस अधिकारियों को बैठक आयोजित करने के लिए पार्टी की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत कराया और सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के पहलुओं से संबंधित उनके सवालों के जवाब दिए।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!