बड़ी स्क्रीन साइज के साथ लांच हुआ HTC Desire 820G+ Dual Sim

Edited By Updated: 01 Jun, 2015 09:42 PM

article

HTC ने डिजायर सीरीज का नया स्मार्टफोन Desire 820G+ ड्यूल सिम लांच कर दिया है। फिलहाल इस स्मार्टफोन भारत नहीं बल्कि ताइवान में लांच किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत

HTC ने डिजायर सीरीज का नया स्मार्टफोन Desire 820G+ ड्यूल सिम लांच कर दिया है। फिलहाल इस स्मार्टफोन भारत नहीं बल्कि ताइवान में लांच किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत TWD 5,990 (लगभग 12,350 रुपए) है। कंपनी द्वारा यह भी कहा गया है कि अभी Desire 820G+ ड्यूल सिम को ताइवान से बाहर लांच करने का कोई योजना नहीं है।

Desire 820G+ ड्यूल सिम में 5.5 इंच की (720x1280p) HD डिस्प्ले दी गई है और यह फोन एंड्रायड के पुराने वर्जन 4.4 किटकैट पर चलता है। फोन में 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ और 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Desire 820G+ में 1.7GHz का आॅक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1GB एक से साथ काम करता है।

16GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाला Desire 820G+ ड्यूल सिम में 32GB की एसडी कार्ड स्टोरेज भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, FM radio, Bluetooth, GPRS/ EDGE, GPS/ A-GPS, 3G और Micro-USB का आॅप्शन भी उपलब्ध है। Desire 820G+ ड्यूल सिम में 4G का विकल्प उपलब्ध नहीं है और इसमें दी गई 2600mAh की बैटरी 12 घंटे तक यूजर का साथ दे सकती है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!