Xiaomi ने अपडेट किया लेटेस्ट वर्जन MIUI 7, जानें क्या है खास

Edited By Updated: 28 Oct, 2015 11:04 AM

xiaomi latest version miui 7 android

चाइनीज एप्पल नाम से मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने मोबाइल OS के नए वर्जन MIUI 7 का अपडेट जारी कर दिया है।

नई दिल्लीः चाइनीज एप्पल नाम से मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने मोबाइल OS के नए वर्जन MIUI 7 का अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी का यह OS एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बनाया गया है जो Mi 3, Mi 4, Mi Pad, Mi Note, Redmi 1S 3G, Redmi Note 4G और Redmi 2 Prime के लिए उपलब्ध होगा।
 
कंपनी के मुताबिक, दो महीने की सफल टेस्टिंग और ऑप्टिमाइजेशन के बाद Xiaomi के योग्य डिवाइस के लिए MUI 7 का स्टेबल वर्जन का अपडेट दुनिया भर में जारी कर दिया गया है। Xiaomi डिवाइस यूजर Xiaomi की वेबसाइट से OTA फाइल MIUI V7.0.5.0KXDMICI (666MB) डाउनलोड कर सकते हैं। 
 
कंपनी ने इसके लिए ROM पैकेज भी जारी किया है। डिवाइस का बैकअप लेकर Mi PC Suite के जरिए इसमें MUI 7 इंस्टॉल किया जा सकता है। डेवलपर्स वर्जन यूज करने वाले को नहीं मिलेगा OTA अपग्रेड अगर आप MIUI 7 का डेवलपर्स वर्जन यूज कर रहे हैं तो आपको OTA अपग्रेट नहीं मिलेगा। आपको इसके लिए फुल फ्लैश करके ROM पैकेज यूज करना होगा।
 
Xiaomi ने इसके लिए पूरे डिवाइस का बैकअप लेने का सुझाव दिया है क्योंकि ऐसा करते वक्त अक्सर डिवाइस का डेटा खत्म हो जाता है। Xiaomi ने दावा किया है कि यह नया वर्जन पुराने वर्जन से 30 फीसदी तेज होगा और साथ ही इससे आपके बैट्री बैकअप में भी 10 फीसदी का इजाफा होगा। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!