हर घर की पसंद आलू गाजर मटर की सब्जी

Edited By Updated: 28 Nov, 2018 09:58 AM

सर्दियों के मौसम में आने वाली ताजी-ताजी गाजर और मटर से बनी आलू मटर गाजर की सब्जी का स्वाद ही निराला होता है।

सर्दियों के मौसम में आने वाली ताजी-ताजी गाजर और मटर से बनी आलू मटर गाजर की सब्जी का स्वाद ही निराला होता है। तो क्यों न इस थरथराती ठंड में आलू मटर गाजर की सब्जी बनाई जाए और गर्मा गर्म परांठे, चपाती या पूरियों के साथ इसके अनोखे ज़ायके का स्वाद लिया जाए। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

 
सामग्री

तेल - 30 मिलीलीटर
जीरा - 1 टी स्पून
अदरक- लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
हींग - 1/4 टी स्पून
प्याज - 75 ग्राम
टमाटर - 95 ग्राम
हल्दी - 1/2 टी स्पून
गाजर - 190 ग्राम
हरे मटर - 155 ग्राम
आलू - 375 ग्राम
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया - 2 टेबल स्पून
गेहूं का आटा - 190 ग्राम
पानी - 120 मिलीलीटर

तैयारी
1.सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें। इसमें जीरा, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च तथा हींग डालकर भूनें।   
2. अब प्याज डालकर भूनें। इसके बाद टमाटर डालकर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
3.फिर हल्दी मिलाएं। इसके बाद गाजर, मटर तथा आलू डालें।
4. इसके बाद लाल मिर्च, नमक, गर्म मसाला मिलाएं और ढक्कन से ढककर 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
5.अब 2 चम्मच धनिया मिलाएं। इसके बाद कटोरे में गेहूं का आटा गूंथ लें।
6.अब तवे पर रोटी बनाएं और सब्जी के साथ सर्व करें ।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!