आपको बेहद पसंद आएगी आलू नारियल कचौड़ी

Edited By Updated: 28 Mar, 2019 01:19 PM

दाल और मटर की कचौड़ी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन आपको आलू नारियल कचौड़ी का स्वाद काफी पसंद आएगा।

 दाल और मटर की कचौड़ी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन आपको आलू नारियल कचौड़ी का स्वाद काफी पसंद आएगा। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
सामग्री
उबला हुआ आलू - 890 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
कॉर्न फ्लोर - 45 ग्राम
तेल - 1 चम्मच
अदरक - 1 1/2 चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
नारियल - 75 ग्राम
काजू - 35 ग्राम
भुनी हुई मूंगफली - 2 बड़े चम्मच
किशमिश - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1/4 चम्मच
चीनी - 1 1/2 बड़ा चम्मच
नींबू का रस - 30 मिलीलीटर
धनिया - 10 ग्राम
कॉर्न फ्लोर - कोटिंग के लिए
तलने के लिए तेल

तैयारी

-एक मिक्सिंग बाऊल में उबले हुए आलू डालें और उन्हें एक फूड मैशर की मदद से मैश करें।
- इसमें नमक, जीरा,कॉर्न फ्लोर अच्छी तरह से मिलाएं।
-एक पैन में तेल गर्म करें। अदरक हरी मिर्च डालें और 1 - 2 मिनट तक चलाएं।
-फिर नारियल डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
-तब तक पकाएं जब तक यह सुनहरे भूरे रंग का न हो जाए।
-अब इसमें काजू, भुनी हुई मूंगफली, किशमिश डालकर अच्छे से मिलाएं।
- नमक, चीनी मिलाएं और 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
-30 मिलीलीटर नींबू का रस धनिया डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
-इसे गैस से निकालें और एक तरफ रख दें। आलू का कुछ मिश्रण  अपने हाथों में लें और इसे अपनी उंगलियों की मदद से चपटा करें। इसमें तैयार स्टफिंग डालें।
-इसे अच्छी तरह से सील करें और कचौरी का आकार दें। कॉर्न फ्लोर से कोट करें।
-इसके बाद डीप फ्राई करें। टिशू पेपर पर निकालें और परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!