अरबी काजू की टिक्की खाने में लाजवाब

Edited By Updated: 09 Oct, 2018 05:03 PM

आलु की टिक्की तो आपने बहुत खाई होगी लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं अरबी की टिक्की की रेसिपी।

आलु की टिक्की तो आपने बहुत खाई होगी लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं अरबी की टिक्की की रेसिपी।  
 

सामग्री
काजू - 100 ग्राम
गर्म पानी - 100 मिलीलीटर
पानी - 1 लीटर
अरबी- 400 ग्राम
सेंधा नमक - 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च - 2 टी स्पून
सेंधा नमक - 1 टी स्पून
धनिया - 2 टी स्पून
तेल - ग्रीसिंग के लिए
तेल -  फ्राइंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में  काजू को 100 मिलीलीटर गर्म पानी में 30 मिनट तक भिगो दें।
2. इसके बाद इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और पेस्ट बनाएं।
3. प्रेशर कुकर में 1 लीटर पानी गर्म करें। उसमें अरबी तथा 1/2 टी स्पून सेंधा नमक डालकर 2 सीटी
लगवाएं।
4. ढक्कन खोलें और अर्बी छीलें और कटोरे में स्थानांतरित करें। कांटे की मदद से अर्बी मैश करें।
5. अब काजू पेस्ट, हरी मिर्च,नमक तथा धनिया मिलाएं।
6.हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर टिककी का आकार दें।
7. एक पैन में  तेल गर्म करें और इन्हें फ्राई करें।
8. इसे टिशू पेपर पर निकालें और सर्व करें।
------------------------------ 

सबुदाना कबाब

सामग्री
उबले आलू - 400 ग्राम
गाजर - 40 ग्राम
अदरक - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
सबुदाना - 170 ग्राम
सिंघाड़ा आटा - 90 ग्राम
मूंगफली का पाऊडर - 60 ग्राम
काली मिर्च - 1 चम्मच
सेंधा नमक - 1 चम्मच

तैयारी
1. एक कटोरे में सभी चीजों को मिलाएं।
2. मिश्रण का एक छोटा सा हिस्सा लें और सिलेंडर आकार के कबाब बनाएं।  कबाब को
skewer पर लगाएं।
3. सुनहरे भूरे और कुरकुरे होने तक डीप फ्राई करें। 
4.टिशू पेपर पर निकालें और सर्व करें।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!