घर पर बनाएं चिकन लीवर मसाला

Edited By Updated: 03 Nov, 2018 05:03 PM

चिकन लिवर मसाला आपके डिनर का स्वाद और भी बढ़ा देगा।

चिकन लीवर मसाला आपके डिनर का स्वाद और भी बढ़ा देगा। आइए जानते हैं इसकी विधि। 

सामग्री
चिकन लीवर - 1 किलोग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
पेपरिका - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
घी - 40 मिलीलीटर
ग्रीन इलायची - 2 
ब्लैक इलायची - 1 
दालचीनी - 1 इंच
तेज पत्ता - 1
प्याज - 200 ग्राम
हरी मिर्च - 2 चम्मच
टमाटर - 250 ग्राम
हल्दी - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
चिकन मसाला - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
पानी - 100 मिलीलीटर
दही - 150 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में चिकन,अदरक-लहसुन पेस्ट, गर्म मसाला, धनिया पाऊडर, पेपरिका, नमक, जीरा पाऊडर
तथा काली मिर्च डालकर एक घंटे के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।
2. इसके बाद कड़ाही में 40 मिलीलीटर घी गर्म करें। इसमें हरी इलायची, ब्लैक इलायची, दालचीनी तथा
तेज पत्ता डालकर मिलाएं।
3. फिर प्याज डालकर भूनें। हरी मिर्च  तथा टमाटर डालकर मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक
करें।
4. इसके बाद हल्दी ,धनिया पाऊडर, गर्म मसाला, लाल मिर्च, चिकन मसाला, जीरा पाऊडर तथा नमक  
डालकर मिलाएं। इसे 5 - 7 मिनट तक मध्यम आंच पर कुक करें।
5. फिर 100 मिलीलीटर पानी मिलाएं और उबाल आने दें।
6. पैन से तेज पत्ता, दालचीनी तथा काली इलायची हटा दें।
7. अब  इसमें मसालेदार चिकन मिलाएं। मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
9. 150 ग्राम दही मिलाएं और उबाल आने दें। मध्यम आंच पर 7 से 10 मिनट के लिए कुक करें।
10. धनिए के साथ गार्निश करें।
11. रोटी के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!