ग्रीन  बीन्स  विद  मूंग  दाल पौष्टिक व्यंजन

Edited By Updated: 08 Nov, 2018 10:53 AM

ग्रीन  बीन्स  विद  मूंग  दाल पौष्टिक व्यंजन है जिसे आप आसानी से बना सकते हैं।

ग्रीन  बीन्स  विद  मूंग  दाल पौष्टिक व्यंजन है जिसे आप आसानी से बना सकते हैं।

सामग्री
 मूंग दाल - 200 ग्राम
पानी - 500 मिलीलीटर
तेल - 45 मिलीलीटर
राई - 1 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
प्याज - 160 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
अदरक - 2 टी स्पून
पानी - 90 मिलीलीटर
हरी बीन्स - 600 ग्राम
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
नींबू का रस - 1 टेबल स्पून

तैयारी
1. एक कटोरे में मंग दाल को 500 मिलीलीटर पानी में डालकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
2. इसके बाद बीन्स को छोटे टुकड़ों में काट लें और एक तरफ रखें।
3. अब  प्याज लें और इसे टुकड़ों में काट लें। एक तरफ रखें।
4. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें राई तथा जीरा डालकर भूनें।
5. फिर प्याज भूनें। इसके बाद नमक तथा लाल मिर्च मिलाएं।
6. अब हल्दी मिलाएं।  अदरक डालकर मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
7. 90 मिलीलीटर पानी डालकर उबालें। फिर बीन्स  मिलाएं।
8. ढक्कन के साथ इसे कवर करें और मध्यम आंच पर लगभग 15 मिनट तक पकाएं।
9. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं।
10. अब, इसमें दाल मिलाएं। गर्म मसाला तथा नींबू का रस मिलाएं।
11. फिर इसे ढक्कन से ढकें और मध्यम आंच पर 15 मिनट तक पकाएं।
12. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं। रोटी के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!