होममेड दाल मखनी रेसिपी खाने में होती है स्वादिष्ट

Edited By Updated: 06 Sep, 2018 12:12 PM

दाल मक्खनी अपने नाम के अनुरूप मक्खन में बनाई जाती है और बहुत स्वादिष्ट होती है. राजमा और साबुत उड़द को मिलाकर बनाई गई इस दाल में दूध या फिर क्रीम भी डाली जाती है। आमतौर पर दाल मक्खनी पार्टियों के लिए बनाई जाती है।

दाल मक्खनी अपने नाम के अनुरूप मक्खन में बनाई जाती है और बहुत स्वादिष्ट होती है. राजमा और साबुत उड़द को मिलाकर बनाई गई इस दाल में दूध या फिर क्रीम भी डाली जाती है। आमतौर पर दाल मक्खनी पार्टियों के लिए बनाई जाती है।

सामग्री
काले माह दाल - 200 ग्राम
राजमा- 50 ग्राम
पानी - 1550 मिलीलीटर, विभाजित
तेज पत्ता- 1
ब्लैक इलायची - 1 
नमक - 1 टी स्पून
मक्खन - 50 ग्राम
लौंग - 4  
जीरा - 1 टी स्पून
लहसुन - 2 टी स्पून
अदरक - 2 टी स्पून
हरी मिर्च - 2 टी स्पून
प्याज - 140 ग्राम
टमाटर - 240 ग्राम
नमक - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
पानी - 330 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 50 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में 200 दाल तथा 50 ग्राम राजमा को 550 मिलीलीटर पानी में रात भर के लिए भिगो दें।
2. इसके बाद प्रेशर कुकर में 1 लीटर पानी में दाल,राजमा,तेज पत्ता, इलायची तथा नमक डालकर 8 सीटी लगवाएं। ढक्कन खोलें और दाल को अलग रखें।
3. एक कड़ाही में 50 ग्राम मक्खन गर्म करें। इसमें लौंग तथा जीरा डालकर भूनें।
4. लहसुन, अदरक तथा हरी मिर्च डालकर  2 - 3 मिनट के लिए भूनें।
5. फिर प्याज डालें। इसके बाद 240 ग्राम टमाटर को  5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
6. 1/2 चम्मच नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाऊडर, 1 चम्मच गर्म मसाला मिलाएं।
7. अब, इसमें दाल मिलाएं। 330 मिलीलीटर पानी मिलाएं और उबाल आने दें।
8. ढक्कन के साथ इसे कवर करें और कम आंच पर 30-40 मिनट के लिए पकाएं।
9. ढक्कन खोलें, 50 ग्राम ताजा क्रीम मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए कुक करें।
10. ताजा क्रीम और धनिए के साथ गार्निशिंग करें। रोटी, नान या चावल के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!