झटपट बनाएं टेस्टी और चटपटा Achari Aloo

Edited By Updated: 15 Feb, 2020 05:01 PM

झटपट बनाएं टेस्टी और चटपटा Achari Aloo...

सामग्री 
तेल - 20 मि.ली
जीरा - 1 टीस्पून 
अदरक - 1 1/2 टीस्पून 
हरी मिर्च - 1 टीस्पून 
प्याज - 100 ग्राम
हल्दी - 1/2  टीस्पून 
उबले हुए आलू - 550 ग्राम
लाल मिर्च - 1  टीस्पून 
नमक - 1  टीस्पून 
अचारी मसाला - 50 ग्राम
पानी - 60 मि.ली
गुड़ - 1  टीस्पून 
अमचूर/ सूखे आम का पाउडर - 1/4  टीस्पून 
गर्म मसाला - 1  टीस्पून 
धनिया - 1 टेबलस्पून 

बनाने की विधि 
1. सबसे पहले एक भारी कड़ाही में 20 मि.ली तेल गर्म करें, 1 टीस्पून जीरा, 1 1/2 टीस्पून अदरक, 1 टीस्पून हरी मिर्च डालें और 1 - 2 मिनट तक हिलाएं।
2. फिर, 100 ग्राम प्याज डालें और पारदर्शी होने तक या सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
3. अब 1/2 टीस्पून हल्दी डालें और अच्छी तरह से हिलाएं। फिर इसमें 550 ग्राम उबले हुए आलू डालकर अच्छे से मिलाएं।
4.  इसके बाद मिक्सचर को मध्यम हीट पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
5. फिर इसमें एक टीस्पून लाल मिर्च, 1 टीस्पून नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
6. अब इसमें 50 ग्राम अचारी मसाला डालें और फिर से मिलाएं। फिर मध्यम हीट पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।   
7. कुक करने के बाद 60 मि.ली पानी, 1 टीस्पून गुड़ डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
8 अब इसमें 1/4 टीस्पून अमचूर/ सूखा आम पाउडर, 1 टीस्पून गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
9. फिर मिक्सचर को मध्यम हीट पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। 
10. इसके बाद 1 टेबलस्पून धनिया डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
11.डिश बनकर तैयार है अब इस के ऊपर धनिया गार्निश करके डालें और परोसे।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!