आलू की सब्जी के साथ लें कचौरी का मजा

Edited By Updated: 12 Oct, 2018 01:44 PM

कचौरी की स्टफिंग कई तरीके से बनाई जाती है। दाल से भरी हुई कचौरियों की शेल्फ लाइफ अन्य कचौरियों की अपेक्षा अधिक होती है और ये खस्ता भी अधिक होतीं हैं।  आज हम मूंग की दाल से भरी कचौरियां बना रहे हैं जिसे आलू की सब्जी के साथ परोसा जाएगा।

कचौरी की स्टफिंग कई तरीके से बनाई जाती है। दाल से भरी हुई कचौरियों की शेल्फ लाइफ अन्य कचौरियों की अपेक्षा अधिक होती है और ये खस्ता भी अधिक होतीं हैं।  आज हम मूंग की दाल से भरी कचौरियां बना रहे हैं जिसे आलू की सब्जी के साथ परोसा जाएगा।

सामग्री
(आलू सब्जी के लिए)
पानी - 1 लीटर
आलू - 650 ग्राम
तेल - 20 मिलीलीटर
जीरा - 1/2 चम्मच
अदरक - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 1/2 चम्मच
हींग - 1/4 चम्मच
टमाटर प्यूरी - 250 ग्राम
हल्दी - 1/2 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
 आमचूर पाऊडर - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1/2 चम्मच
पानी - 450 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
सूखी मेथी - 1/2 चम्मच

इस तरह तैयार करें आलू की सब्जी
तैयारी
1. कुकर में पानी तथा आलू डालकर 2 - 3 सीटी लगवाएं।
2. थोड़ा ठंडा कर आलू छील कर मैश करें।
3. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमें जीरा,अदरक, हरी मिर्च तथा हींग डालकर भूनें।
4. फिर टमाटर प्यूरी डालकर मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
5. इसमें हल्दी,जीरा पाऊडर, लाल मिर्च, आमचूर,नमक तथा धनिया पाऊडर मिलाएं।
6. अब आलू  मिलाएं। 450 मिलीलीटर पानी डालकर उबालें। 10 से 12 मिनट के लिए मध्यम आंच पर
कुक करें।
7.  इसके बाद गर्म मसाला तथा सूखी मेथी डालकर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
8. गैस से हटा दें और अलग रखें।
---------------------------------
(कचौरी के लिए सामग्री)
 मुंग दाल- 100 ग्राम
पानी - 250 मिलीलीटर
मैदा- 300 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
घी - 60 मिलीलीटर
पानी - 120 मिलीलीटर
तेल - 15 मिलीलीटर
जीरा - 1 चम्मच
सौंफ़ - 1 चम्मच
धनिया   - 2 चम्मच
हींग - 1/4 चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
अदरक - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
बेसन- 45 ग्राम
 आमचूर - 1 चम्मच
तलने के लिए तेल
धनिया - गार्निशिंग के लिए

(कचौरी बनाए)
1. एक कटोरे में मूंग दाल को पानी डालकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
2. इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और  पेस्ट बनाएं। एक तरफ रखें।
3. एक अन्य कटोरे में मैदा, नमक, घी तथा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें और 20 मिनट के लिए
रख दें।
4. एक पैन में 15 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें जीरा, सौंफ़, धनिया तथा हींग डालकर 2 -3 मिनट के
लिए भूनें।
5. इसके बाद हरी मिर्च तथा अदरक डालकर हिलाएं। अब नमक, लाल मिर्च, गर्म मसाला तथा बेसन
मिलाकर मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए कुक करें।
6. अब इसमें मिश्रित पेस्ट मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए कुक करें।
7. इसके बाद आमचूर पाऊडर मिलाएं और इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
8. मैदे से कचौरी तैयार करें। इस पर कुछ तैयार मिश्रण भरें और डीप फ्राई करें।
9. इसे टिशू पेपर पर निकालें। धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
10. तैयार अलू सब्जी के साथ गर्मा गर्म परोसें।
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!