मेहमानों के लिए बैस्ट रेसिपी है काजू मटर पनीर

Edited By Sonia Goswami,Updated: 17 Oct, 2018 11:17 AM

घर पर मेहमान आए हो तो उनकी मेहमाननवाजी के लिए कुछ खास बनाया जाता है।

घर पर मेहमान आए हो तो उनकी मेहमाननवाजी के लिए कुछ खास बनाया जाता है। ज्यादा तर लोग पनीर की सब्जी बनाना बैस्ट मानते हैं लेकिन आज हम आपको शाही दावत के लिए काजू मटर पनीर बनाने की आसान विधि बता रहे हैं। इससे आपका डिनर स्पैशल हो जाएगा। पनीर की बहुत सारी रेसिपीज बनाई जाती हैं। मटर पनीर बहुत ही पॉपुलर डिस है। उत्तर भारत में हर घर में बनाई जाने वाली रेसिपी है। आइए आपको बताते हैं आसान तरीके से मटर पनीर की सब्जी काजू की तरी के साथ बनाना।

सामग्री

पनीर - 300 ग्राम
तेल - 1 टेबल स्पून
घी - 1 टी स्पून
काजू - 75 ग्राम
तेल - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
अदरक - 1 टी स्पून
लहसुन - 1 टी स्पून
प्याज - 200 ग्राम
हरी मिर्च - 1 1/2 टी स्पून
टमाटर - 200 ग्राम
हल्दी - 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
हरी मटर - 135 ग्राम
पानी - 110 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
ताजा क्रीम - 60 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए


तैयारी
1.300 ग्राम पनीर लें और इसे क्यूब्स में काट लें।
2.एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें पनीर डालकर भूनें और अलग रख दें।
3. एक अन्य पैन में घी गर्म करें। इसमें 75 ग्राम काजू डालकर भूनें।
4.इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
5.एक कड़ाही में  तेल गर्म करें। इसमें जीरा, अदरक तथा लहसुन डालकर 1 - 2 मिनट के लिए सॉट करें।
6.फिर प्याज भूनें। अब इसमें हरी मिर्च तथा टमाटर डालकर 5-8 मिनट के लिए मध्यम आंच के लिए कुक करें।
7. इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और प्यूरी बनाएं।
8.अब प्यूरी को कड़ाही में स्थानांतरित करें और अच्छी तरह से हिलाएं।
9. इसमें हल्दी मिलाएं। लाल मिर्च, नमक मिलाएं।
10. फिर हरे मटर मिलाएं और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
11. पानी डालकर उबालें। अब भुना हुआ काजू। तला हुआ पनीर डालकर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
12.गर्म मसाला डालें। 60 ग्राम ताजा क्रीम मिलाएं। मध्यम आंच पर 3-5 मिनट के लिए कुक करें।
13.धनिए के साथ गार्निशिंग करें। रोटी, नान या चावल के साथ सर्व करें।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!