कश्मीरी खट्टे बैंगन आपको आएंगे पसंद

Edited By Updated: 08 Oct, 2018 01:43 PM

आमतौर पर हर किसी को बैंगन की सब्जी पसंद नहीं होती  लेकिन आज हम सीधे कश्मीर से आपके लिए लेकर आए कश्मीरी खट्टे बैंगन की रेसिपी जो आपको जरूर पसंद आएगी। सरसों के तेल, मसालों और साबुत लाल कश्मीरी मिर्च में आप खट्टे बैंगन की सब्जी तैयार कर सकते हैं।

आमतौर पर हर किसी को बैंगन की सब्जी पसंद नहीं होती  लेकिन आज हम सीधे कश्मीर से आपके लिए लेकर आए कश्मीरी खट्टे बैंगन की रेसिपी जो आपको जरूर पसंद आएगी। सरसों के तेल, मसालों और साबुत लाल कश्मीरी मिर्च में आप खट्टे बैंगन की सब्जी तैयार कर सकते हैं।  आइए जानते हैं इसकी विधि।

सामग्री
बैंगन - 500 ग्राम
तलने के लिए तेल
तेल - 60 मिलीलीटर
सौंफ़ - 1 चम्मच
कलौंजी - 1 चम्मच
लहसुन - 1 चम्मच
अदरक - 1 1/2 चम्मच
प्याज - 200 ग्राम
टमाटर - 200 ग्राम
हरी मिर्च - 2 1/2 चम्मच
नमक - 1 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
Alkanet पाऊडर - 1/2 चम्मच
इमली पल्प - 300 मिलीलीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. 500 ग्राम बैंगन लें और सैंटर में लंबेकट लगाएं।
2. कड़ाही में तेल गर्म कर इन्हें तलें और टिशू पेपर पर निकालें।  
3. एक पैन में 60 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें सौंफ़ , कलौंजी, लहसुन तथा अदरक डालकर 2 - 3
मिनट के लिए पकाएं।
4. फिर प्याज डालकर भूनें। अब 200 ग्राम टमाटर तथा हरी मिर्च डालकर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
5. अब इसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी तथा Alkanet पाऊडर मिलाएं।
6. मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट तक पकाएं।
7. इसे गैस से हटा दें और मिश्रण को एक कटोरे में स्थानांतरित करें।
8. अब  तले हुए बैंगन लें और तैयार मिश्रण के इसमें भरें।
9. पैन में शेष मिश्रण डालें। इसमें इमली पल्प मिलाएं और उबाल आने दें।
10. अब भरवें बैंगन इसमें मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
11. धनिए के साथ गार्निशिंग करें। आपके बैंगन तैयार हैं। गर्मा गर्म परोसें।
 

 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!