मसाला पनीर बास्केट बहुत ही लोकप्रिय डिश

Edited By Updated: 30 Nov, 2018 05:04 PM

मसाला पनीर बास्केट भारतीय खाने में बहुत ही लोकप्रिय है।

मसाला पनीर बास्केट भारतीय खाने में बहुत ही लोकप्रिय है। पनीर को शिमला मिर्च और कई खुशबूदार मसालों की टैंगी ग्रेवी में डालकर पकाया जाता है।  आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
स्प्रिंग रोल शीट्स
तेल - ब्रशिंग के लिए
तेल - 35 मिलीलीटर
पनीर - 190 ग्राम
तेल - 30 मिलीलीटर
जीरा - 1 टी स्पून
लहसुन - 2 टी स्पून
अदरक - 2 टी स्पून
हरी मिर्च - 2 टी स्पून
प्याज - 85 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 110 ग्राम
हल्दी - 1/4 टी स्पून
शिमला मिर्च - 60 ग्राम
हरे मटर - 65 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
पाव भाजी मसाला - 1 टी स्पून
पानी - 45 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 2 टेबल स्पून
सूखी मेथी - 2 टी स्पून
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1.सबसे पहले स्प्रिंग रोल शीट्स लें और इसे सर्कल में काट लें। इसे तेल से ब्रशिंग करें।
2. एक सर्कल को दूसरे सर्कल पर रखें। टोकरी बनाने के लिए इसे एक मफिन ट्रे पर रखें।
3. ओवन को 350 डिग्री फेरनहाइट/180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें और 5-8 मिनट के लिए सेक लें।
4. इसे ओवन से हटा दें ताकि ठंडा होकर शेप ले ले।
5. एक पैन में 35 मिलीलीटर तेल गर्म करें। 190 ग्राम पनीर क्यूब्स को भूनें।
6.इसे गैस से हटा दें और टिशू पेपर पर निकालें। एक तरफ रखें।
7.एक अन्य पैन में 30 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें जीरा, लहसुन, अदरक तथाहरी मिर्च डालकर भूनें।
फिर प्याज डालें।
8. अब टमाटर प्यूरी मिलाएं और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
9. हल्दी डालकर भूनें। फिर शिमला मिर्च तथा मटर मिलाकर मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए कुक
करें।
10.इसके बाद नमक, लाल मिर्च तथा पावभाजी मसाला अच्छी तरह मिलाएं। 45 मिलीलीटर पानी डालें।
पनीर मिलाएं। इसके बाद क्रीम मिलाएं और मध्यम आंच पर 3-5 मिनट के लिए कुक करें।
11. मेथी मिलाएं। पनीर मिश्रण के साथ तैयार टोकरी भरें। धनिया के साथ गार्निश कर सर्व करें।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!