हैदराबादी रेसिपी है नवाबी पनीर

Edited By Updated: 31 Oct, 2018 05:06 PM

नवाबी पनीर करी रेसिपी स्वाद से भरपूर रेसिपी है जिसे ज्यादातर हैदराबाद में बनाया जाता है।

नवाबी पनीर करी रेसिपी स्वाद से भरपूर रेसिपी है जिसे ज्यादातर हैदराबाद में बनाया जाता है।  इस ग्रेवी को तवा पराठा और बूंदी रायता के साथ दिन के खाने के लिए परोसे जो आपके खाने का स्वाद बढ़ा देगी। इस रेसिपी को बनाने के लिए जानते हैं विधि।

सामग्री
पनीर - 300 ग्राम
नींबू का रस - 1 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
चाट मसाला - 1/2 टी स्पून
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
तेल - 1/2 टी स्पून
काजू - टी स्पून
गर्म पानी - 60 मिलीलीटर
तेल - 1 टेबल स्पून
नारियल - 40 ग्राम
हरी मिर्च - 2
दालचीनी - 1
लौंग- 2  
ग्रीन इलायची - 2  
जीरा - 1 टी स्पून
पानी - 60 मिलीलीटर
घी - 1 टेबल स्पून
लहसुन - 1 टेबल स्पून
अदरक - 1 टेबल
प्याज - 175 ग्राम
हल्दी - 1/4 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
काली मिर्च - 1 टी स्पून
नारियल का दूध - 250 मिलीलीटर
उबले हरे मटर - 65 ग्राम
शिमला मिर्च - 200 ग्राम
पानी - 80 मिलीलीटर
धनिया - 2 चम्मच

तैयारी
1. 300 ग्राम पनीर लें और इसे त्रिकोण स्लाइस में काट लें।
2. इसे एक कटोरे में स्थानांतरित करें, इसमें नींबू का रस, नमक, जीरा पाऊडर, चाट मसाला, काली मिर्च तथा तेल मिलाएं और 20 मिनट के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।
3.एक अन्य कटोरे में काजू को 60 मिलीलीटर गर्म पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दें।
4.एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करें। इसमें मसालेदार पनीर को भूनें और टिशू पेपर पर निकालें। 
5.एक ब्लेंडर में नारियल, भिगोले काजू,  हरी मिर्च, दालचीनी , लौंग, हरी इलायची, जीरा तथा 60 मिलीलीटर पानी डालकर चिकनी पेस्ट बनाएं और एक तरफ रखें।
6.एक कड़ाही में 1 टेबल स्पून घी गर्म करें। इसमें लहसुन तथा अदरक डालकर  2 - 3 मिनट के लिए भूनें।
7.फिर प्याज भूनें और इसमें मिश्रित पेस्ट मिलाएं। इसके बाद हल्दी,नमक तथा काली मिर्च मिलाएं।
8. फिर नारियल का दूध डालकर इसे उबाल आने दें।
9. अब हरे मटर तथा काली मिर्च मिर्च डालकर मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
10. इसके बाद  80 मिलीलीटर पानी मिलाएं। तला हुआ पनीर डालकर मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए कुक करें।
11. धनिएं के साथ गार्निश करें। आपका नवाबी पनीर तैयार है। रोटी या नान के साथ परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!