ओट्स ढोकला सैंडविच मिनटों में करें तैयार

Edited By Updated: 24 Nov, 2018 04:25 PM

oats dhokla sandwich

ढोकला तो आपने कई तरह का खाया होगा लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ओट्स ढोकला सैंडविच की रेसिपी।

 ढोकला तो आपने कई तरह का खाया होगा लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ओट्स ढोकला सैंडविच की रेसिपी। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
गोभी - 80 ग्राम
गाजर - 120 ग्राम
कैचअप - 1 टेबल स्पून
पनीर - 1  टेबल स्पून
मेयोनेज़ - 200 ग्राम
सूजी - 150 ग्राम
ओट्स आटा - 150 ग्राम
दही - 200 ग्राम
नींबू का रस - 1  टेबल स्पून
नमक - 1  टी स्पून
पानी - 300 मिलीलीटर
फ्रूट साल्ट - 1 टी स्पून
तेल - 2 टेबल स्पून
राई- 1 टेबल स्पून
तिल - 1 टेबल स्पून


तैयारी
1.एक कटोरे में गोभी, गाजर, कैचअप तथा पनीर मिलाएं। इसमें मेयोनेज़ डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2.एक अन्य कटोरे में सूजी,ओट्स आटा,  दही, नींबू का रस, नमक तथा पानी अच्छी तरह मिलाएं।
3.इसमें फ्रूट साल्ट मिलाएं। मिश्रण को स्टीमर डिश में डालें औरस्टीमर में रखें।
4.लगभग 15 मिनट के लिए ढककर भाप में पकाएं। इसे गैस से हटा दें और  बोर्ड पर रखें।
5.उस पर तैयार मिश्रण फैलाएं। मिश्रम की एक ओर लेयार बनाएं। इसे चौकोर आकार में काटें। एक तरफ
रखें।
6.एक पैन में तेल गर्म करें,राई तथा तिल डालकर 1 - 2 मिनट के लिए पकाएं।
7.ढोकले पर इसकी tempering करें। सर्व करें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!